Home » आज फोकस में » UP Politics: योगी के कार्यक्रम में शामिल होंगी सपा विधायक, महिलाओं के हित में करेंगी आवाज बुलंद

UP Politics: योगी के कार्यक्रम में शामिल होंगी सपा विधायक, महिलाओं के हित में करेंगी आवाज बुलंद

News Portal Development Companies In India
cm yogi

लखनऊ। UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी और उत्तराखंड की सभी महिला विधायकों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया है जिसमें यूपी की 48 और उत्तराखंड की 8 महिला विधायक हिस्सा लेंगी। यह सम्मेलन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में महिला विपक्षियों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में सपा विधायक नसीम सोलंकी भी इस आयोजन में शामिल होगी और प्रदेश में बढ़ रही रेप की घटनाओं पर आवाज बुलंद करेंगी।

इसे भी पढ़ें- CM Yogi In Varanasi: देश सुरक्षित है, तो धर्म सुरक्षित है और तभी हम सुरक्षित हैं, काशी में बोले सीएम योगी

महिला विधायकों को भेजा गया निमंत्रण 

यह सम्मेलन 8 जनवरी, 2025 को कानपुर में होगा। इसकी तैयारी की जा रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए सभी महिला विधायकों को निमंत्रण भेज दिया गया है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा होगी। विधानसभा में महिलाओं के हित की आवाज कैसे उठानी है इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड की महिला विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

सपा विधायक ने की पहल की तारीफ़ 

सपा विधायक नसीम सोलंकी ने इसकी पुष्टि की है कि वह भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण मिला है और वे इसमें शामिल भी होंगी। इस सम्मेलन में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे ले सकती हैं।  नसीम सोलंकी ने प्रदेश सरकार की इस पहल की तारीफ़ की और कहा ये एक अच्छा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, इसमें उन मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए, जिससे महिलाएं लाभान्वित हो सकें।

महिला सुरक्षा पर आवाज बुलंद करेंगी सपा विधायक

इस कॉन्फ्रेंस में नसीम सोलंकी ने कहा कि वह महिला सुरक्षा के लिए आवाज उठाएंगी क्योंकि हर दिन महिलाओं के खिलाफ रेप के मामले सामने आ रहे हैं। अभी भी ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके सामने कानून-व्यवस्था की समस्या है। उन्हें राज्य प्रणालियों से पर्याप्त लाभ नहीं मिलता है। भविष्य में महिलाएं कैसे मजबूत हो सकती हैं। इस सम्मेलन में वह जेल में बंद महिलाओं, समाज में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं के प्रति सम्मान, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगी।

अधिकारी सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं

महिला विधायकों के सम्मेलन का मसौदा तैयार हो चुका है।  उम्मीद है कि सरकार की यह पहल महिलाओं के अधिकारों और हितों को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करेगी। अधिकारी इस कार्यक्रम से अवगत हैं और इस सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं। अब ये देखना है कि आगामी 8 जनवरी को शहर में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में महिला विधायक किन-किन मुद्दों पर चर्चा करती हैं और ये कार्यकम कितना सफल होता है।

इसे भी पढ़ें- Ramayana Fair In Ayodhya: संभल और बांग्लादेश में वहीं हो रहा है, जो कभी बाबर ने अयोध्या में किया था: सीएम योगी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?