Home » आज फोकस में » IMD Update: यूपी में ठंड और कोहरे का अलर्ट, 11-12 जनवरी को हो सकती है बारिश

IMD Update: यूपी में ठंड और कोहरे का अलर्ट, 11-12 जनवरी को हो सकती है बारिश

News Portal Development Companies In India
IMD Update

लखनऊ। IMD Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड में तेज पछुआ हवा ने गलन का एहसास बढ़ा दिया है। बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में 20 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी पश्चिमी हवाएं चल रहीं हैं। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।

इसे भी पढ़ें- Weather Reports: अभी और परेशान करेगा कोहरा और बारिश, बढ़ेगी ठंड

बुधवार को निकली हल्की धूप

IMD Update

मौसम विभाग के मुताबिक,  बुधवार से गुरुवार तक राज्य के 50 से अधिक क्षेत्रों के लिए शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। 30 से अधिक क्षेत्रों में घने कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर हल्की धूप निकली, लेकिन फिर सूरज बादलों की ओट में गायब हो गया। दोपहर में गलन का एहसास कम रहा।  आईएमडी का कहना है कि, अगले तीन से चार दिनों तक ऐसी ही ठंड जारी रहेगी। बता दें कि प्रदेश भर में इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरा पड़ रहा है। लखनऊ में भी अगले दो से तीन दिन तक ठिठुरन रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा 11 और 12 जनवरी को प्रदेश इलाकों में बूंदा बांदी होने की संभावना है।

  गुरुवार को घने कोहरे का अलर्ट 

IMD Update

बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती,आजमगढ़, मऊ,  कुशीनगर,  गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

शीतलहर होने की संभावना

कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,आजमगढ़, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर,  सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अम्बेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया,बदायूं, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास इलाकों में शीत दिवस होने का अलर्ट जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Winter Vacation: ठंड की चपेट में यूपी, बढ़ाई गईं छुट्टियां, अब इस डेट तक बंद रहेंगे स्कूल

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?