
कानपुर। Wife Cheated Husband: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर में शादीशुदा एक युवक ने अपनी पत्नी पर सरकारी नौकरी लगते ही रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी दिल्ली में सरकारी टीचर बन गई तो वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी और उसके सुसराल वाले लगातार उसे आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Atul Subhash Suicide Case: ये तीन किरदार हो सकते हैं अहम कड़ी, जांच में सामने आए नाम और संबंध
पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
युवक ने कहा कि सरकारी नौकरी लगने के बाद ससुराल वाले उसे मेरे घर से लेकर गये और अब भेजने से इनकार कर रहे हैं। वही उसकी पत्नी वापस उसके साथ आने के लिए उससे एक करोड़ रुपये की मांग कर रही है लेकिन पति के पास इतनी बड़ी रकम नहीं है, जिससे पत्नी और उसके घर वाले उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पत्नी के इस व्यवहार से परेशान होकर युवक ने कानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
2023 में हुई थी शादी
मामला कानपुर के नौबस्ता थाने का है, यहां स्कूल के प्रिंसिपल बजरंग भदौरिया ने 2023 में साहिबाबाद की रहने वाली लक्षिता से शादी की थी। जब उनकी शादी हुई तो उनकी पत्नी ने शिक्षक की परीक्षा दी, लेकिन परीक्षा पास करने के बाद उनके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया। कुछ महीने बाद उसे दिल्ली में सरकारी शिक्षक की नौकरी मिल गई, जिसके बाद उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को ले गए और अब उसे उसके पति के साथ नहीं रहने दे रहे हैं।
जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित पति के मुताबिक, जब उसने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कहा, तो उसने भी यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उसे ऐसा करने का अधिकार नहीं है। पीड़ित के पति ने बताया कि 12 दिसंबर को जब वह स्कूल ड्यूटी के दौरान स्कूल में मौजूद था, तभी उसकी पत्नी और सास ससुर वहां आये और वैवाहिक संबंध तोड़ने की बात करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित पति ने नौबस्ता थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। मामले पर टिप्पणी करते हुए नौबस्ता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद पति द्वारा लगाये गये आरोप के आधार पर पत्नी और ससुराल वालों से शीघ्र पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Double Murder: अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सास का भी किया कत्ल









Users Today : 8

