Home » आज फोकस में » Treatment in AIIMS: AIIMS में कराना चाहते हैं इलाज, तो जान लें अपॉइंटमेंट लेने का तरीका और कैसे होता है ट्रीटमेंट

Treatment in AIIMS: AIIMS में कराना चाहते हैं इलाज, तो जान लें अपॉइंटमेंट लेने का तरीका और कैसे होता है ट्रीटमेंट

News Portal Development Companies In India
AIIMS

Treatment in AIIMS: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देश का जाना माना अस्पताल है। यहां का इलाज सबसे अच्छा माना जाता है। इसी वजह से यहां सिर्फ आम मरीज ही नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इलाज के लिए आती हैं। एम्स आने से पहले कई लोग अपने किसी परिचित से डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए जुगाड़ लगाते हैं। हालांकि ये इतना मुश्किल काम नहीं है। आप घर बैठे भी अपना नंबर एम्स में रजिस्टर करा सकते हैं। किसी से मदद मांगने की जरूरत नहीं हैं। आइए  यहां जानते हैं कि एम्स में इलाज कैसे किया जाता है और आप कैसे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- AIIMS Jobs 2024: AIIMS गोरखपुर में भरे जाएंगे सीनियर रेजिडेंट के पद, इस लिंक से डाउनलोड करें फार्म

रियायती दरों पर मिलती हैं चिकित्सा सेवाएं

एम्स में विशेषज्ञ बीमारी के आधार पर उपचार प्रदान करते हैं। यहां इलाज पूरी तरह मुफ़्त नहीं है, लेकिन रियायती दरों पर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं। मरीजों को   अस्पताल के जनरल वार्ड के लिए डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को एक भी पैसा नहीं देना पड़ता है। इसके अलावा ओपीडी परामर्श, आपातकालीन सुविधाएं, जनरल वार्ड में प्रवेश और चिकित्सा परामर्श पूरी तरह से निःशुल्क हैं। हालांकि, सर्जरी कराते समय मरीज को उपकरण से लेकर दवाओं तक का खर्च वहन करना पड़ता है।

दो तरीके से ले सकते हैं अपॉइंटमेंट

आप एम्स में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दो तरीके से ले सकते हैं। एक ऑफ़लाइन और दूसरा ऑनलाइन। ऑफ़लाइन में मरीज या उसके परिवार वालों को अस्पताल में जाकर काउंटर से बुकिंग करवानी होती है। इसके लिए सुबह-सुबह यहां बहुत भीड़ हो जाती है, जिससे अपॉइंटमेंट लेना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप ऑनलाइन भी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इसमें मरीज निर्धारित दिन पर अस्पताल आकर इलाज करा सकते हैं। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट काफी आसान होता है।

कैसे लें अपॉइंटमेंट

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या ओआरएस पोर्टल लिंक https://ors.gov.in पर जाएं।

2-   यहां  ‘बुक अपॉइंटमेंट’ पर क्लिक करें और ‘एम्स’ कैटगरी चुनें।

3- अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर जाकर New Appointment के विकल्प को चुनें

4- अब एम्‍स के मेन कैंपस की OPD में मरीज को दिखाने के लिए ‘Main Hospital OPD’ ऑप्शन का चयन करें।

5- अपनी पसंद का विभाग और तारीख चुनें।

6- तारीख का चयन करने के बाद ORS पोर्टल पर रजिस्‍टर या लॉगिन कर दें।

7- प्रक्रिया पूरी होने पर कंफर्मेंशन का मैसेज आएगा।

8-  इसके बाद आप तय समय पर अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखा सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-AIIMS NORCET 7 Admit Card 2024: एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?