
नई दिल्ली। Corona Is Returning Again: मानव मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर अभी चिंता खत्म भी नहीं हुई है कि कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या में भी इजाफा होने लगा। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी तक टला नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जून और जुलाई में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें- New Pandemic Alert: दुनिया में बढ़ रहा एक नई ‘महामारी’ का खतरा, इस वायरस को लेकर चिंतित हैं विशेषज्ञ
पिछले दो महीने में देश में 77 लोग संक्रमित
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो महीने में देश में 77 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 908 लोगों में इसके लक्षण दिखे हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या 30% और मौतों की संख्या 26% की वृद्धि हुई है। ऐसे में हमें यह जानने की जरूरत है कि क्या कोरोना फिर से बढ़ रहा है और क्या ये फिर से नई चुनौती बन सकता है।
भारत के कई राज्यों में बढ़ रहे केस
96 देशों में कोरोना वायरस के 186,000 से अधिक नए मामले और 2,800 मौतें दर्ज की गई हैं। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोरोनो वायरस डैशबोर्ड के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, अब तक गंभीर रूप से बीमार रोगियों या अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जो राहत की बात है।
135 देशों में पाया गया वेरियंट
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 28 दिनों में दुनिया भर में 2,370 मौतें और लगभग 195,433 सक्रिय कोविड मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जेएन.1, सबसे अधिक पाया जाने वाला वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (वीओआई) 135 देशों में पाया गया है। JN.1 के दो नए वेरिएंट, जिन्हें KP.3.1.1 और LB.1 कहा जाता है, तेजी से आम हो रहे हैं। इसका मतलब है कि ये सबवेरिएंट अलग-अलग जगहों पर तेजी से फैल रहे हैं।
बढ़ रही संक्रमितों की संख्या
भारत के अलावा दक्षिण कोरिया में भी नए कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। 42 बच्चों के अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमित बच्चों की संख्या 22 से 26 जुलाई के बीच 387 से बढ़कर 5 से 9 अगस्त के बीच 1,080 हो गई। अमेरिका के 27 राज्यों में कोरोना वायरस के फैलने की आहट है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2020 में इसका प्रकोप शुरू होने के बाद से दुनिया भर में 775 मिलियन से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 7 मिलियन से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी।
एचएमपीवी से आपको क्या समस्या है?
भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस समस्या को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही है. यह वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके लिए सर्दी का मौसम उपयुक्त माना जाता है। कई लक्षण नए कोरोना वायरस के समान हैं और इनमें श्वसन संबंधी बीमारी, खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- Bleeding Eyes Virus: ब्लीडिंग आई वायरस का खतरा बढ़ा, जानें लक्षण और बचने के उपाय






Users Today : 38

