Home » आज फोकस में » Tiger Urine: इस चिड़ियाघर में बेचा जा रहा बाघ का यूरिन, गठिया समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा

Tiger Urine: इस चिड़ियाघर में बेचा जा रहा बाघ का यूरिन, गठिया समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा

[the_ad id="14540"]
Tiger Urine

 बीजिंग। Tiger Urine: चीनी चिड़ियाघर की एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। कारण बहुत चौंकाने वाला है। दरअसल, सिचुआन प्रांत में स्थित ये चिड़ियाघर बाघ का यूरिन बेच रहा है। दावा किया जा रहा है कि बाघ के यूरिन से गठिया सहित कई अन्य बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि सफेद शराब में मिलाकर पीने से ये और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां के लोग एक बोतल बाघ के यूरिन के लिए छह सौ रूपये तक भुगतान करने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें- Viral photo: चावल के बोरे का बैग लेकर अमेरिका में घूमी महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

600 रुपए है कीमत 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिचुआन में यान बिफेंगक्सिया वाइल्डलाइफ चिड़ियाघर का दावा है कि सफेद वाइन के साथ बाघ का यूरिन पीने से सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है। साउथ मॉर्निंग चाइना पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला उस वक्त सामने आया जब चिड़ियाघर से लौटने वाले एक व्यक्ति ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। शख्स ने लिखा, यहां के चिड़ियाघर में लोगों में सेहत के लिए फायदेमंद बताकर साइबेरियाई बाघों का यूरिन बेचा जा रहा है। यहां बाघ के यूरिन की 250ml बोतल के लिए 50 युआन यानी लगभग छह सौ रूपये वसूले जा रहे हैं।

सफेद वाइन में मिलाकर पीने की सलाह 

रिपोर्ट के अनुसार, बोतल पर स्पष्ट में लिखा है कि ये गठिया, मोच और मांसपेशियों में दर्द से राहत प्रदान करता है। यह भी बताया गया है कि इसका उपयोग कैसे किया जाए। बोतल पर लिखा है,सफेद शराब में अदरक के एक टुकड़े के साथ बाघ का यूरिन मिलाएं और पी लें। साथ ही प्रभावित जगहों पर लगाएं। बोतल पर ये भी चेतावनी दी गई है कि,अगर पीड़ित को किसी भी तरह की एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें। हालांकि, एक्सपर्ट्स इससे इंकार कर रहे हैं। चीन के एक फार्मासिस्ट का कहना है कि, यह मामला न केवल बाघ संरक्षण को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है, बल्कि इससे पारंपरिक चीनी चिकित्सा को भी बदनाम किया जा रहा है।

भ्रामक दावों पर भड़के यूजर

फार्मासिस्ट का कहना है कि इलाज के रूप में बाघ के यूरिन के इस्तेमाल का कोई प्रमाण नहीं मिला है। उधर, चिड़ियाघर का दावा है कि उसके पास इसका बिजनेस लाइसेंस है। इधर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही इस खबर से नेटिजंस भडक उठे हैं। एक यूजर लिखा है, उसने अपने पिता के लिए बाघ की यूरिन खरीदी थी,  लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, इसके बारे में सोचकर ही घिन आ रही है।

इसे भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट, मची खलबली, निशाने पर आया ये दिग्गज अंपायर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?