
पश्चिम बंगाल। Bangladeshi Intruders: पश्चिम बंगाल की सीमा पर तस्करी के मकसद से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बुधवार की सुबह बीएसएफ की गश्ती टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। घुसपैठिए अपने साथ बड़ी संख्या में लाठी-डंडे और वायर कटर लेकर आए थे। उन्हें देखकर बीएसएफ जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने तेज धार वाले हथियारों से उन पर हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें- Bangladeshi Infiltrators: देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने बांग्लादेशी घुसपैठिए, भारत के इस राज्य में हैं सबसे ज्यादा
आज सुबह हुई घटना
ये घटना आज बुधवार की सुबह यानी 5 फरवरी को हुई। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी बदमाशों का एक समूह दक्षिण दिनाजपुर के मलिकपुर गांव में तस्करी या डकैती करने की कोशिश के उद्देश्य से अवैध रूप से बार्डर पर करने की कोशिश कर रहा था, तभी बीएसएफ के जवानों ने उन्हें देख लिया और रुकने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय उन पर हमला कर दिया।
डब्ल्यूपीएन छीनने की कोशिश की
इसके बाद बीएसएफ जवानों ने उन्हें रोकने के लिए गैर घातक गोला-बारूद चलाया, लेकिन घुसपैठियों ने आक्रामकता नहीं छोड़ी और बीएसएफ टीम को घेर लिया। बदमाशों ने बीएसएफ के एक कर्मी से डब्ल्यूपीएन छीनने की कोशिश की, जिससे हाथापाई में जवान को चोटें आईं। अपनी जान को खतरा भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षा में घुसपैठियों पर गोली चलाई, जिससे वे भाग गये।
एक बंगलादेशी घायल
गोलीबारी के बाद आसपास धुंध छा गई। बाद में इलाके में सर्च अभियान चलाया गया तो एक बांग्लादेशी घायलावस्था में मिला, जिसे बीएसएफ ने तुरंत गंगारामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं मौके से एक दाह, लाठियां और वायर कटर बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही एक घायल जवान को भी अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जबरन भारत में घुसने की कोशिश की है। बीएसएफ जवानों ने पहले भी कई बार उनके प्रवेश को रोका है और कई को पकड़कर उनके देश वापस सौंपा है।
इसे भी पढ़ें- Revolt in Bangladesh Army: बांग्लादेश की सेना में बगावत, खतरे में हैं आर्मी चीफ वकार-उज-जमान









Users Today : 14

