Home » आज फोकस में » SP’s Controversial Poster: ‘कफन ओढ़ लो चुनाव आयोग…, सपा के इस पोस्टर से मचा बवाल

SP’s Controversial Poster: ‘कफन ओढ़ लो चुनाव आयोग…, सपा के इस पोस्टर से मचा बवाल

News Portal Development Companies In India
SP's Controversial Poster

लखनऊ। SP’s Controversial Poster: सूबे की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक विवादित पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं और उसे भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने वाला बताया गया है। पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संसद भवन के बाहर की तस्वीर है, जिसमें वे चुनाव आयोग के खिलाफ सफेद चादर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित सपा दफ्तर के बाहर लगाया गया है। सपा के इस पोस्टर से अब राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है।

इसे भी पढ़ें- Rinku Singh Engagement: सपा की इस सांसद से शादी करने जा रहे हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह, घर वालों ने दी मंजूरी

चुनाव आयोग पर लगा बड़ा आरोप

इस पोस्टर में अखिलेश यादव संसद भवन  के बाहर खड़े हैं और पार्टी के अन्य सांसदों के साथ एक सफेद चादर पकड़े हैं, जिस पर चुनाव आयोग का नाम लिखा है। पोस्टर पर लिखा है, ‘भाजपा को संरक्षण देने वाला चुनाव आयोग ये ‘कफ़न’ ओढ़ ले।’ इसके साथ ही ये भी लिखा है- ‘जिले वार कार्यक्रम चले, चुनाव आयोग को कफ़न भेंट करें।’

मिल्कीपुर उप चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

चुनाव आयोग के खिलाफ ये पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम मंसूरी ने लगवाया है। पहले, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव में हुई गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है और चुनाव आयोग मर चुका है। उन्होंने यह भी कहा था कि ‘हमें आयोग को सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा।

आएंगे बीजेपी को सबक सिखाने वाले नतीजे

अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि जिन संवैधानिक संस्थाओं से लोकतंत्र की उम्मीद है, अगर वही निराशा को जन्म देंगी तो हम उनसे उनकी भूमिका के लिए श्वेतपत्र की मांग नहीं करेंगे बल्कि उन्हें श्वेतवस्त्र भेंट करेंगे।’

 

 

नगीना सांसद ने भी सपा मुखिया की इस बात का समर्थन  करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोंटा है, वहां के मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की गई, हालांकि उन्होंने इन तमाम आरोपों के बाद भी बीजेपी को सबक सिखाने वाला नतीजा आने का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें- One Country One Election: लोकसभा में पेश हुआ ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल, ये हैं पक्ष और विपक्ष के तर्क-वितर्क

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?