
Bangladesh Violence: अमेरिका ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा की कड़ी निंदा की है। पिछले मंगलवार यानी 3 दिसंबर को अमेरिकी कांग्रेसी ब्रैड शर्मन ने एक बयान जारी कर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की बात कही थी। शर्मन ने बांग्लादेश के हिंदू-बौद्ध ईसाई एकता परिषद और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क द्वारा हिंदुओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों की जांच का आह्वान किया है।
इसे भी पढ़ें- Bangladesh: वैध दस्तावेज होने के बाद भी भारत नहीं आ पाए बांग्लादेश के 54 इस्कॉन सदस्य
चिन्मय की गिफ्तारी के बाद बढ़ी हिंसा

कांग्रेस नेता ब्रैड शर्मन ने वर्तमान अमेरिकी प्रशासन से हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि चिन्मय कृष्ण दास को पिछले महीने देशद्रोह और बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भगवा झंडा फहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। एक स्थानीय राजनेता द्वारा शिकायत करने के बाद चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया था कि उन्होंने एक हिंदू समुदाय की सभा में बांग्लादेशी ध्वज का अपमान किया था।
The #Bangladesh government has a duty to protect all citizens, particularly the minority #Hindu community, against violence. I am outraged by recent attacks against Bangladesh’s Hindu community and urge Bangladesh’s government to take serious action to end anti-Hindu violence.
— Congressman Brad Sherman (@BradSherman) December 3, 2024
2 जनवरी को होगी चिन्मय मामले पर सुनवाई
चिन्मय कृष्ण दास ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है, जिसकी अगली सुनवाई 2 जनवरी, 2025 को होनी तय हुई है। इस बीच, वह देशद्रोह के आरोप में जेल में रहेंगे। चैटोग्राम मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश सैफुल इस्लाम ने सुनवाई के लिए नई तारीख तय की है क्योंकि बचाव पक्ष का वकील अदालत कक्ष में मौजूद नहीं था। चिन्मय के मामले की पैरवी करने वाले वकील रमन राय पर भी जानलेवा हमला किया गया है। वह फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं। उन पर कट्टरपंथियों ने हमला किया था। इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गये थे।
इसे भी पढ़ें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बिगड़े हालात, चिन्मय की गिरफ्तारी के बाद सड़क पर उतरे हिंदू









Users Today : 2

