
Eye Care Tips: उम्र बढ़ने के साथ आंखें भी खराब होने लगती हैं। कई बार ऐसा खराब आहार, तनाव और अधिक समय तक स्क्रीन पर रहने की वजह से भी होता है। इससे सूखी आंखें, मोतियाबिंद और यहां तक कि दृष्टि हानि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नेशनल एकेडमीज़ प्रेस यू.एस द्वारा 1988 में प्रकाशित एक किताब, आईज इन द वर्कप्लेस के अनुसार, नेत्र विशेषज्ञों का अनुमान है कि 60 साल के व्यक्ति की रेटिना को आम तौर पर 20 साल के व्यक्ति की तुलना में एक तिहाई रोशनी मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Sleeping Problems: नींद न आने की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये तीन टिप्स
स्क्रीन टाइम का ध्यान रखें
अधिकतर लोग लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसा करने के लिए आप को 20-20-20 का नियम बना लेना चाहिए यानी की हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी चीज़ को 20 सेकंड के लिए देखें। ऐसा करने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है।
सही आहार लें
आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उचित पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। इस उद्देश्य के लिए, अपने आहार में पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां, बीटा-कैरोटीन के लिए गाजर और विटामिन सी के लिए आंवला शामिल करें। अलसी और अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड आंखों के लिए अच्छे होते हैं।
आंखों को यूवी किरणों से बचाएं
गर्मियों में सूर्य की किरणें विशेष रूप से तेज़ होती हैं। यूवी किरणें मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगों का मुख्य कारण हैं इसलिए जरूरी है कि अपनी आंखों को इससे बचाया जाए।
आई ड्राप का इस्तेमाल करें
आई ड्रॉप का उपयोग करें। हालांकि इसका ज्यादा इस्तेमाल से आंखों को नुकसान हो सकता है, लेकिन आंखों को सूखने से रोकने के लिए आई ड्राप का इस्तेमाल करें, इससे आंखें हाइड्रेटेड रहेंगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पियें।
आंखों की नियमित जांच कराएं
40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ग्लूकोमा या डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच कराते रहना चाहिए। यदि आपको मधुमेह और रक्तचाप है, तो अपनी आंखों की जांच अवश्य कराएं।
इसे भी पढ़ें- Eye Care Tips: आंखों की सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये उपाय









Users Today : 2

