
अमेरिका। Russia-Ukraine War: तीन साल से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध में अब एक नया मोड़ आ गया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री रुस्तम उमरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मंगलवार 25 मार्च को एक पोस्ट शेयर कर बताया कि रूस-यूक्रेन के बीच अब एक-दूसरे के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला न करने की सहमति बन गई है।
इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: जल्द खत्म हो सकता है रूस-यूक्रन युद्ध, कल होगी ट्रंप-पुतिन की बात
एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बंद होगा हमला

दरअसल, हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच युद्ध समाप्ति को लेकर फोन पर बात हुई थी। इस दौरान दोनों देश (रूस-यूक्रेन) को 30 दिनों के लिए एक-दूसरे के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला बंद करने के लिए कहा गया था। पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की से भी फोन पर बात की थी।
ब्लैक सी में युद्ध विराम पर सहमति

व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में बताया गया है कि, सऊदी अरब में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत हुई थी। इसके बाद अमेरिका ने प्रतिबंध लागू करने की प्रतिबद्धता जताई। व्हाइट हाउस की तरफ से ये भी बताया गया है कि पुतिन और जेलेंस्की अब ब्लैक सागर में युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। यह समझौता डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच वीडियो कांफ्रेंस पर ही बातचीत के बाद हुआ। इस मीटिंग में दोनों नेताओं ने यूक्रेन में जंग समाप्त करने पर चर्चा की थी
इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: पुतिन ने जारी की एडवाइजरी, कहा- ‘यूएस-कनाडा न जाएं रूसी नागरिक’






Users Today : 5

