
नई दिल्ली। Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ साजिश रच रहे आतंकी आकाओं के लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है। 6-7 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एक के बाद एक 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के करीब 90 आतंकियों को निशाना बनाया गया।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस तरह से 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या की गई, उससे पूरा भारत आक्रोशित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से ऐलान किया था कि, आतंकियों और उनके समर्थकों को धरती के आखिरी कोने से उखाड़ फेंका जाएगा और पहलगाम हमले के ठीक 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया।
जय हिंद की सेना! ???????? pic.twitter.com/asa0Ijasic
— Ajit Doval ᴾᵃʳᵒᵈʸ???????? (@IAjitDoval_IND) May 7, 2025
इसे भी पढ़ें- Swami Avimukteshwarananda का सवाल, जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, तब कहां थे चौकीदार
हमला स्थल पर कितने आतंकी मौजूद थे
बहावलपुर – 250 से अधिक
मुरीदके – 120 से अधिक
मुजफ्फराबाद – 110-130 से अधिक
कोटली – 75-80
गुलपुर – 75-80
भिंबर – 60
चक अमरू – 70-80
सियालकोट – 100
किस आतंकी संगठन का ठिकाना कहां था
बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
मुरीदके के मरकज तैबा में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना
ताहरा कलां के सरजाल में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
सियालकोट के महमूना जोया में हिजबुल मुजाहिद्दीन का ठिकाना
सियालकोट के मरकज अहले हदीस में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना बरनाला
कोटली में मरकज अब्बास
कोटली के मस्कर में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
मुजफ्फराबाद के शावाई नल्ला कैंप में हिजबुल मुजाहिद्दीन का ठिकाना
मुजफ्फराबाद के सैयदना बिलाल कैंप में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना
Pakistan jet JF-17 thunder shoot down by indian Defence #OperationSindoor #OperationSindooor #ATTACK #indianairforce pic.twitter.com/TjE6HxnuNy
— ????King Porus (@Maharajaporus) May 7, 2025
हमले के बारे में भारत ने कहा कि, यह ऑपरेशन ‘केंद्रित और सटीक’ था। भारत ने यह भी कहा कि, उसके पास पहलगाम हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों की स्पष्ट संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले विश्वसनीय सुराग और सबूत हैं।

इन सटीक हमलों के बाद भारत ने दुनिया के कई देशों से संपर्क किया और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और उन्हें की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें- Alert In Kashmir: कश्मीर में इस टूरिस्ट प्लेस को भी निशाना बनाने की फ़िराक में आतंकी, जारी हुआ अलर्ट









Users Today : 10

