Home » उत्तर प्रदेश » Advocate Day: अधिवक्ता व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों की करते हैं रक्षा: राम मिलन शुक्ल

Advocate Day: अधिवक्ता व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों की करते हैं रक्षा: राम मिलन शुक्ल

[the_ad id="14540"]
Advocate Day
  • अधिवक्ता दिवस पर भा.भा.अ. द्वारा आयोजित हुआ संगोष्ठी

प्रतापगढ़। Advocate Day: भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत प्रतापगढ़ इकाई के आयोजकत्व में दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता दिवस पर राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें-दिव्यांगता अभिशाप नहीं, बल्कि कुछ कर गुजरने की कुंजी है: सीडीओ

कानूनी ढांचे को आकार देते हैं अधिवक्ता 

Advocate Day

इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता राम मिलन शुक्ल ने अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वे कानून के शासन, न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करते हैं। अधिवक्ता संविधान की रक्षा करते हैं और कानूनी ढांचे को आकार देते हैं।

संविधान के संरक्षक हैं

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता कानूनी प्रणाली की रीढ़ हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी नागरिक कानून के समक्ष समान हैं और निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सह संयोजक राजाराम सरोज ने कहा कि अधिवक्ता संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं, कानूनी चुनौतियों के माध्यम से इसके सिद्धांतों और मूल्यों को बनाए रखते हैं।

अभियान के संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ता न केवल कानून लागू करने में मदद करते हैं बल्कि एक न्यायपूर्ण और स्थिर समाज बनाने में भी मदद करते हैं, जो राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मिश्रा, शिवेश शुक्ल, अनुराग मिश्रा, प्रदीप पांडेय, आशीष गुप्ता आकाश गुप्ता, अरविंद पांडेय, उत्पल मिश्रा, अनुज तिवारी,अखिलेश तिवारी, अनुराग पांडेय, अनूप तिवारी,  आयुष द्विवेदी, प्र भाकर नाथ चौधरी सहित आदि अधिवक्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- धर्म-कर्म एवं परोपकारी स्वभाव की थीं पुष्पलता सिंह: सुनीता सिंह नागौर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?