
रामपुर। Azam Khan: जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की तबियत अचानक से बिगड़ गई है। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना स्थानीय जिला अस्पताल को दी, तो तीन डॉक्टरों की एक टीम उनका चेकअप और इलाज करने के लिए जेल पहुंची, लेकिन उन्होंने मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया। आजम के इस फैसले से जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। इधर, डॉक्टरों की टीम बिना इलाज किये ही वापस लौट आई। इससे पहले आई एक खबर के मुताबिक, आजम खान ने अपने परिवार से भी मिलने से इंकार कर दिया था।
इसे भी पढ़ें- Keshav Prasad Maurya बनेंगे यूपी के प्रदेश अध्यक्ष!, इस ख़ास मकसद को पूरा करने की मिलेगी जिम्मेदारी
जेल प्रशासन ने नहीं की पुष्टि

बता दें कि, आजम खान को दो पैन कार्ड रखने के मामले में सात साल की जेल की सजा सुनाई गई है, जबकि बेटे अब्दुल्ला को दो पास पोर्ट के मामले के सात साल के लिए जेल भेजा गया है। हालांकि आजम की बीमारी और इलाज से इंकार को लेकर जेल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
बेरंग लौटी डॉक्टरों की टीम
बताया जा रहा है कि, जेल प्रशासन ने सीएमएस को पत्र लिखकर आजम खान के मेडिकल चेकअप के लिए तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की मांग की थी। इसके बाद ही जिला अस्पताल से एक फिजिशियन, एक ऑप्थैल्मिक और एक सर्जन की टीम जेल पहुंची थी, लेकिन आजम ने किसी भी तरह के मेडिकल चेकअप से इंकार कर दिया, जिससे डॉक्टरों की टीम बेरंग वापस लौट आई।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. वी.सी. सक्सेना ने बताया कि, जेल प्रशासन की तरफ से आजम खान के चिकित्सीय परीक्षण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मांगी गई थी। जिला अस्पताल से टीम को भेजा भी गया, लेकिन सपा नेता ने चेकअप कराने से मना कर दिया, जिससे आजम का इलाज किये बिना ही टीम वापस लौट गई है।
रामपुर जेल में बंद हैं आजम खान
बता दें कि फर्जी पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को सात-सात साल की सजा सुनाई गई और दोनों ही इस समय रामपुर की जेल में बंद हैं। उनके वकील का कहना है कि, कुछ दिन पहले वह भी सपा नेता से मिलने गये थे, लेकिन तबियत खराब होने की वजह से वे बैरक से बाहर ही नहीं आये, जिससे उनसे उनकी मुलाक़ात नहीं हो सकी थी।
इसे भी पढ़ें- Ramji Lal Suman: सपा सांसद ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- सरकार रच रही मेरी हत्या की साजिश









Users Today : 19

