Home » उत्तर प्रदेश » Hindu Sammelan: संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति सजग रहने की आवश्यकता- ओम प्रकाश

Hindu Sammelan: संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति सजग रहने की आवश्यकता- ओम प्रकाश

[the_ad id="14540"]
Hindu Sammelan
  • हिंदू सम्मेलन में दिया गया एकजुटता का संदेश

प्रतापगढ़‌। Hindu Sammelan: शनिवार को कस्बे के सूर्य नारायण मार्केट में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मंहत कालाकांकर आनांदाश्रम जी महाराज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू समाज से संगठित रहने और अपने सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें- Indian Language Day: सुब्रमण्यम भारती के पदचिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को करें आत्मसात-ओम प्रकाश

उन्होंने कहा कि, हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। यदि समाज संगठित रहेगा तो कोई भी ताकत सनातन संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने युवाओं से आगे आकर सामाजिक जागरूकता, संस्कार और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यकम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कहा कि आज के समय में हिंदू समाज को अपनी पहचान, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर समाज को एक सूत्र में बांधना ही समय की मांग है। संगठित हिंदू समाज ही देश और समाज को सही दिशा दे सकता है। ‘

इसके पश्चात कई वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, धार्मिक एकता और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एकजुट रहने का संकल्प लिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस मौके पर नगेन्द्र द्विवेदी, शिवम पांडेय, सिद्धार्थ नगर प्रचारक, शत्रुघ्न, मधुकर आदि रहे ।

इसे भी पढ़ें- UP Bar Council Election: बार कौंसिल के प्रत्याशी देवेश शुक्ल के समर्थन में जनसंपर्क, मांगा प्रथम वरीयता का मत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?