Home » उत्तर प्रदेश » Hindu Sammelan: संपूर्ण विश्व को हिंदुत्व ही एकता एवं बंधुत्व का संदेश देता है- सुभाष

Hindu Sammelan: संपूर्ण विश्व को हिंदुत्व ही एकता एवं बंधुत्व का संदेश देता है- सुभाष

[the_ad id="14540"]
Hindu Sammelan
  • हिन्दू सम्मेलन में मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों का मन

प्रतापगढ़। Hindu Sammelan: भारत को विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठापित करने के लिए भारत को जाति-पाति का भेद मिटाकर हिन्दू संस्कृति पर चलना होगा। भारत एक हिन्दू राष्ट्र है, इसे घोषित करने की जरूरत नहीं। अनेक आक्रमण झेलने के बाद भी भारत में हिंदुत्व जिंदा है। सम्पूर्ण विश्व को हिंदुत्व ही बंधुत्ता और एकता का संदेश देता है। “अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्, उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्” यह हिंदुत्व का मूल संदेश है।

इसे भी पढ़ें- Hindu Sammelan: एक जन, एक संस्कृति, एक देश यह भारत की मूल आत्मा है- गुंजन नन्दा

एक सूत्र में आबद्ध होने की जरूरत

Hindu Sammelan

उक्त विचार सकल हिन्दू समाज समिति दयानंद बस्ती द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपास्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने रखी। उन्होंने आगे कहा कि हिन्दू एक जीवन पद्धति है जो सबको आदर्शों पर चलना सिखाती है।

हिंदू ही हैं सर्वे भवन्तु सुखिन : अर्थात जो सबके सुख की कामना करता है। आज हमें विधर्मियों के षड्यंतो से बाहर आकर एक सूत्र में आबद्ध होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य पंडित अमरनाथ मिश्र, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता बृजलाल सरोज एवं साध्वी विभा दीदी, कथावाचक शिवम प्रपन्नाचार्य एवं समाजसेविका प्रेम कुमारी रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन 

Hindu Sammelan

कार्यक्रम की शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रवज्जलन के साथ हुआ। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन गायन, देशभक्ति गीत,कविता पता, सामूहिक हनुमान एवं वंदेमातरम् गीत हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पंडित अमरनाथ ने कहा कि हम हिंदुओं के संगठित प्रयास से ही भारत भव्य होगा क्योंकि हिंदू ही भारत को अपना समझता है अन्य नहीं।

विशिष्ट अतिथियों ने भी अपना ओजपूर्ण विचार प्रकट किया। अंत में अध्यक्षता कर रहे ओम प्रकाश ने कार्यक्रम में आए बंधुओ के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिला संघचालक चिंतामणि, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, सतीश उपाध्याय, अजय, रवीश मिश्रा, राघवेंद्र तिवारी, शिव शंकर सिंह, शिवेश शुक्ल, राजेंद्र विक्रम सिंह, प्रभात मिश्रा,अभय सिंह, शीतांशु ओझा, अनूप, आलोक गर्ग, चन्द्रेश, महेश गुप्ता, विपिन, माधुरी, यशोदा,  डॉक्टर आर पी सिंह, आलोक शुक्ल, सुनील दुबे,  सुशील, दिव्या, प्रिया, दिनेश पांडेय, रवि प्रताप सिंह, रश्मि सिंह, रिचा सिंह, डॉक्टर आर एन सिंह, बृजेश पांडेय, सतेंद्र तिवारी,धर्मेंद्र सिंह, अशोक आहूजा, संजीव आहूजा, पंकज तिवारी, निराला, राजेश मिश्रा, देवानंद त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें-Virat Hindu Sammelan: संपूर्ण हिंदू समाज का दुःख मेरा दुःख है, इस भाव से कार्य करने की आवश्यकता है- ओम प्रकाश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?