
-
माधव बस्ती में आयोजित हुआ सकल समाज द्वारा हिन्दू सम्मेलन
प्रतापगढ़। Hindu Sammelan: सकल हिंदू समाज के द्वारा नगर स्थित माधव बस्ती के प्रभावती पैलेस में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संयुक्त क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कुटुंब प्रबोधन संयोजक ओमपाल ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की आत्मा है।
इसे भी पढ़ें- Hindu Sammelan: संपूर्ण विश्व को हिंदुत्व ही एकता एवं बंधुत्व का संदेश देता है- सुभाष
गर्व है कि हम हिन्दू हैं
उन्होंने कहा कि हमें जातियों में विखंडित ना होकर एकजुट रहना होगा और सनातन संस्कृति को बचाने के लिए अपना निरंतर प्रयास जारी रखना होगा। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर अंजलि सखी ने कहा कि हमें हिंदू होने का गर्व है, हिंदू जाति पर आघात करने वाले लोग समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं इसलिए हमें एकजुट होना आवश्यक है।
हिंदू धर्म का मूल है सनातन धर्म
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सच्चा बाबा आश्रम के महंथ मनोज ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म हिंदू धर्म का मूल है।उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने चार मठों की स्थापना करके सनातन धर्म को चारों दिशाओं में स्थापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अशोक उपाध्याय, विभाग संचालक रमेश त्रिपाठी, विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, प्रांत घुमंतू कार्य संयोजक शशिभाल त्रिपाठी, जिला कार्यवाह, हेमंत मिश्रा, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव,जीसी राजस्व राघवेंद्र प्रताप सिंह,नगर कार्यवाह अंकित श्रीवास्तव, सह जिला सेवा प्रमुख राजेश जायसवाल, तीर्थराज तिवारी, दुर्गेश सिंह, रामेंद्र कुमार, अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, रनंजय, सिंह, दिनेश जायसवाल, अशोक राय,दिवाकर सिंह एडवोकेट, डॉक्टर अरविंद सिंह, ओमप्रकाश, जीत लाल, दीपक कुमार सभासद, अनूप सिंह, सुरेंद्र पांडे, शांति यादव, रिंकी पांडेय, श्याम किशोर जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सरोज व संचालन मनोज सिंह ने किया।
इसे भी पढ़ें-Hindu Sammelan: एक जन, एक संस्कृति, एक देश यह भारत की मूल आत्मा है- गुंजन नन्दा






Users Today : 55

