
प्रतापगढ़। Kambal Vitran: जनपद में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से जरूरतमंदों, गरीबों, असहायों, कमजोर वर्ग को राहत दिलाने के लिये तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम सरायदली में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसे भी पढ़ें- Tree Plantation 2026: जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न
इस दौरान ग्राम सरायदली, बेनीपुर, ईश्वरपुर, रामपुर व टेकार के 200 ग्रामीणों को डीएम शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल प्राप्त होने पर ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
इस अवसर पर डीएम ने बताया कि शासन से गरीबों एवं असहाय लोगों को शीतलहर से बचाव हेतु कम्बल प्राप्त हुए हैं, जिन्हें पात्र व्यक्तियों में बांटा जा रहा है। यदि कंबल आवश्यकता से कम होंगे तो पुनः मांग पत्र भेजकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराया जाएगा। डीएम ने एसडीएम नैन्सी सिंह को निर्देशित किया कि अन्य ग्रामों में इसी प्रकार से कम्बल का वितरण कराया जाये।
इसी प्रकार डीएम के निर्देश के क्रम में नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र तिवारी द्वारा रजवाड़ी चौराहा पहुंचकर आस पास के ग्राम नेवादा कला, कोइलिया, रजवाड़ी, शिवराजपुर व कटाता आदि ग्रामों के गरीबों को कंबल वितरण किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक त्रिभुवन मिश्रा,आशाराम लेखपाल, गयाशंकर रंजीत सरोज आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- District Jail Inspection: जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण









Users Today : 15

