Home » उत्तर प्रदेश » Chaudhary Charan Singh Jayanti: जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह

Chaudhary Charan Singh Jayanti: जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह

[the_ad id="14540"]
Chaudhary Charan Singh Jayanti

प्रतापगढ़। Chaudhary Charan Singh Jayanti: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर किसान दिवस के अवसर पर सपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

 इसे भी पढ़ें- Sports Competition: भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला

इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन किसानों के अधिकारों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्हें भारत के “किसान नेता” के रूप में जाना जाता है और 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

भाजपा पर साधा निशाना

इस मौके पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार का रवैया लगातार किसानों की मांगों के प्रति संवेदनशून्य रहा है। किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। खाद की अनुपलब्धता से फसलों की उत्पादकता घटती जा रही है।

इस मौके पर पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह मुन्ना यादव, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, विधानसभा अध्यक्ष डा.रामबहादुर पटेल, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल,अनिल मौर्या, अनिल यादव, शिवबहादुर यादव, सुनील यादव,अश्वनी सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?