Home » उत्तर प्रदेश » Save Bangladesh Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप व बजरंग दल ने निकाली रैली

Save Bangladesh Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप व बजरंग दल ने निकाली रैली

[the_ad id="14540"]
image 1

दीपूदास हत्या पर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

प्रतापगढ़। Save Bangladesh Hindus: बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर विभत्स नरसंहार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने संयुक्त रूप से जनाआक्रोश रैली नगर स्थित अटल पार्क से जिला मंत्री मनीष रावत की अगुवाई में निकाली गई । रैली अटल पार्क से निकल कर बाबागंज होते चौक घंटाघर पहुंची, जहां पर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्द यूनुस का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

इसे भी पढ़ें-Atal Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व कंबल का हुआ वितरण

दीपू चंद्र दास की हत्या पर जताई नाराजगी

Save Bangladesh Hindus

इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाबागंज से चौक तक बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध रैली निकाला। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनीष रावत ने कहा कि दीपू चंद्र दास की हत्या को ईश निंदा का झूठा आरोप लगाकर भीड़ द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

दो मिनट का रखा मौन

पुतला दहन जिला संयोजक बजरंग दल प्रिंस बरनवाल की अगुवाई में किया गया। तदुपरांत दीपू दास की आत्मा की शांति हेतु पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दो मिनट मौन रखा गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से रामसेवक त्रिपाठी, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष नागेंद्र मिश्र, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, विजय सिंह बजरंगी, रविसेंन सिंह विभाग मंत्री, रविकांत, विजय सोलंकी, रजनीश तिवारी, रजनीश सिंह,अम्बिकेश तिवारी, अर्पित खंडेलवाल, शिव कुमार सोनी, सुमित द्विवेदी,आशुतोष जायसवाल,राजू सेठ,निहाल सोनी, आनंद पांडेय,हरिओम,विकास सिंह, वैभव जायसवाल,अनमोल सोनी, अशोक राय,ध्रुव शर्मा, सुदीप रावत, विपिन रावत, कृष्ण कुमार रावत, सुशील शर्मा, मान सिंह, अंशुमान सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, अजय सिंह, अम्बरीष सिंह, रिचा दुर्गा वाहिनी संयोजिका, रुचि केसरवानी, प्रमिला, अनुराधा शर्मा, वंदना मिश्रा, श्वेता, लक्ष्मी सहित सैकड़ों लोग रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Atal Jayanti: शिशु वाटिका में मनी अटल बिहारी वाजपेई व मदनमोहन मालवीय की जंयती

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?