
-
बाबा बेलखरनाथ खंड में धूमधाम से मनाया गया हिंदू सम्मेलन
प्रतापगढ़। Hindi Sammelan: सकल हिन्दू समाज समिति द्वारा बाबा बेलखरनाथ खंड सुखराजी देवी इंटर कालेज में विराट हिन्दू सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। सम्मेलन में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रवज्जलन कर कार्यक्रम की शुभारम्भ हुआ।
इसे भी पढ़ें- Save Bangladesh Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप व बजरंग दल ने निकाली रैली
हम देश के लिए काम करते हैं

बतौर मुख्य वक्ता रहे प्रतापगढ़ के विभाग संघचालक रमेश ने कहा कि हिन्दुत्व की विचारधारा किसी के विरोध में नहीं है। किसी का द्वेष और विरोध हिन्दुत्व नहीं है, बल्कि सबके प्रति प्रेम, सबके प्रति विश्वास और आत्मीयता यही हिन्दुत्व है। हम देश के लिए काम करते हैं । हिन्दुत्व कोई कर्मकांड भी नहीं है। यह अध्यात्म व सत्य पर आधारित दर्शन है।
भारत माता की आरती हुई
उन्होंने कहा कि हम दुनिया में भारत माता की जय-जयकार कराने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन भारत माता की पूजा में विचारों की अपवित्रता नहीं आनी चाहिए। भारत की जय जयकार के लिए हिंदुओं को जातिगत आपसी द्वेष्य मिटाकर हिन्दू होना होगा। मुख्य अतिथि ने कहा भारत की विविधता में एकता ही यहां की खूबसूरती है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें। भारत माता की आरती के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वंचित वर्गों एवं मातृशक्तियों की अभूतपूर्व सहभागिता रही।
सम्मलेन में प्रमुख रूप से सह जिला संघचालक अशोक, खंड कार्यवाह अजय प्रताप सिंह, सह खंड कार्यवाह शिवेन्द्र दुबे, अजय मिश्रा, अजीत सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर, वीरेंद्र, मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पवन सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में रंजन तिवारी, अध्यक्ष देवदत्त मिश्रा, मंडल प्रमुख अनिल मिश्रा,आशा जायसवाल, रमापति मिश्रा, अरूण सोनी, ग्राम प्रधान उडैयाडीह तथा कार्यक्रम के संचालन देवेंद्र दुबे तथा सुखराज देवी के प्रबंधक मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Atal Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व कंबल का हुआ वितरण






Users Today : 56

