Home » उत्तर प्रदेश » Parshuram Statue: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई भगवान परशुराम की प्रतिमा

Parshuram Statue: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई भगवान परशुराम की प्रतिमा

[the_ad id="14540"]
Parshuram Statue

प्रतापगढ़। Parshuram Statue: जनपद के लक्ष्मणपुर विकास खंड अंतर्गत मिश्रपुर गांव के चौराहे पर भगवान श्री परशुराम की भव्य प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से स्थापित की गई। आयोजन समिति ने आचार्यजनों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कराते हुए राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित प्रदीप शुक्ला की उपस्थिति में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप तिवारी के हाथों प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इसे भी पढ़ें- Hindi Sammelan: हिंदू सम्मेलन समाज एक परिवर्तनकारी जागरण का शंखनाद है- राजेंद्र

इस मौके पर मिश्रपुर चौराहा भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम ने हम सभी को धर्म न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने के प्रेरणा दी। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बड़ा ही गौरव का क्षण है कि भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना क्षेत्र में हो गई है।

उन्होंने कहा कि यहां पर सामाजिक सहयोग से जल्द ही भव्य दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। राष्ट्रीय परशुराम सेना के सदस्यों ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर पूजन अर्चन किया, तदुपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज संजय शुक्ल, जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, मीडिया प्रभारी मनीष दूबे, विनय मिश्र, अंतिम ओझा, महेश दूबे, रवि पांडेय, विपिन तिवारी, राम मूर्ति तिवारी, रविकांत तिवारी,आयुष तिवारी, कुसुम तिवारी, शकुंतला तिवारी, लकी मिश्र सहित आदि उपस्थिति रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Kambal Vitran: निर्बल और जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य- नैंसी सिंह

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?