Home » उत्तर प्रदेश » National Voters Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

National Voters Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

[the_ad id="14540"]
National Voters Day
  • युवाओं को दिलाई शपथ 
  • मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम

प्रतापगढ़। National Voters Day: मेरा युवा भारत विभाग के उपनिदेशक समर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ लेखाकार विनय कुमार मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद के बाबा बेलखरनाथ धाम अन्तर्गत भरथीपुरयुवा मंडल द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

इसे भी पढ़ें- RSS के स्वयंसेवकों ने निकाली युवा साहसिक साइकिल यात्रा

युवा मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पटेल ने रैली का नेतृत्व किया। रैली के उपरान्त ग्राम प्रधान अरुण प्रताप सिंह ने युवाओं को शपथ दिलाई तथा युवाओं का आवाहन किया कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क करके मतदाता सूची में नाम दर्ज करायें, जिससे वे आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

युवा मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पटेल ने कहा कि, हमारे युवा साथी अपने क्षेत्र के अक्षम व्यक्तियों को मतदेय स्थल पर पहुंचाने में मदद करें जिससे जिले का मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ सके। इस अवसर पर सर्वजीत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता पटेल, मुरारी बाबू पटेल हरिप्रसाद शर्मा तथा क्षेत्र के युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें- Kabaddi Competition: स्टेडियम बॉयज ने जीती जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?