
लालगंज, प्रतापगढ़। Pratapgarh crime: कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परिसर में महिला के मरणासन्न मिलने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मरणासन्न लहूलुहान महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी
वहीं घटना की छानबीन में पुलिस पति द्वारा वारदात को अंजाम दिये जाने का दावा कर रही है। पति को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुटी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे मीतन जगन्नाथपुर में गुरूवार की सुबह शिक्षक मनोज वर्मा ने विद्यालय का ताला खोला तो परिसर में एक महिला को मरणासन्न लहूलुहान पड़े देख आवाक रह गए। मनोज ने इसकी सूचना प्रधान व पुलिस को दी।
पुलिस की छानबीन में महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे चिरंजीव धनगढ़ गांव की निशा सरोज (22) पुत्री मेवालाल सरोज के रूप में हुई। पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज ले आयी। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
इधर, घटना की छानबीन में जुटी पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। कई माह से वह मायके में रह रही थी। छानबीन में पति द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-Karpoori Thakur Jayanti: शिक्षित बनें और अपनी ताकत को पहचानें- प्रतिभा कुशवाहा









Users Today : 12

