
-
जिला उमरवैश्य समाज सभा ने आयोजित किया सम्मान समारोह
प्रतापगढ़। Samman Samaroh: जिला उमरवैश्य समाज सभा द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन चिलबिला धर्मशाला में आयोजित हुआ। अभी हाल ही में 17वें सामूहिक विवाह को सकुशल संपन्न कराने वाले सभी सहयोगियों को अंग वस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें- UGC 2026: यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से खुशी की लहर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महादानी सियाराम उमरवैश्य ने कहा की उमरवैश्य समाज का 17वां सामूहिक विवाह ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर समाज सभा ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। समाज सभा के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि 17वें सामूहिक विवाह में अपना अथक परिश्रम कर सफल बनाने वालों को सम्मानित किया गया है।
अध्यक्ष गुलाब चंद्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उत्साह वर्धन किया गया है। संचालन महामंत्री मदनलाल आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष कैलाश मैनेजर ने किया।
इस अवसर पर श्रीराम, विश्वनाथ, हनुमान प्रसाद, जवाहरलाल बच्चा, सियाराम उमरवैश्य, दीपक कुमार सभासद, पवन कुमार सभासद, रमेश चंद्र उमरवैश्य, अजय कुमार, महादेव, डॉ. श्याम, शिव विलास, जीत लाल, अशोक कुमार, देवेंद्र गुप्ता, गुलाबचंद, मदनलाल, कैलाश मैनेजर, राम अजोर, संतोष कुमार, विकास उमरवैश्य, राजू उमरवैश्य महिला टीम में महिमा गुप्ता, पूनम गुप्ता, रेखा उमरवैश्य, आशा आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Karpoori Thakur Jayanti: शिक्षित बनें और अपनी ताकत को पहचानें- प्रतिभा कुशवाहा









Users Today : 12

