
प्रतापगढ़। Namami Gange: मां गंगा की सेवा को साधना मानकर पिछले 23 वर्षों से निरंतर सक्रिय वसुंधरा संस्था, कुंडा की सचिव शिखा सिंह को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटील द्वारा सम्मानित किये जाने से प्रतापगढ़ का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।
इसे भी पढ़ें- UGC 2026: यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक स्वागत योग्य: प्रमोद तिवारी
गणतंत्र दिवस परेड उत्सव–2026 में 28 जनवरी तक विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता के बाद प्रतापगढ़ लौटने पर उनका वसुंधरा भवन में गंगा सहेलियों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। स्वागत अवसर पर गंगा सहेलियों ने आरती, चंदन पूजन एवं फूलमालाओं से शिखा सिंह का अभिनंदन किया।

मां गंगा के प्रतीक स्वरूप मिट्टी के घड़े में जल अर्पित कर जल स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त गांव का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रतिमा सिंह, ज्योति सिंह, क्षमा, केवला देवी, पूनम सिंह, नीलम देवी, सुमन देवी एवं पायल सिंह सहित अनेक जल सहेलियां उपस्थित रहीं।
शिखा सिंह को यह सम्मान गंगा एवं सहायक नदियों की स्वच्छता, श्मशान घाटों पर चिताओं के अवशेषों के सुव्यवस्थित निष्पादन तथा लगभग 25 हजार पौधों के वृक्षारोपण व संरक्षण जैसे अभियानों के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शिखा सिंह ने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मिला यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा का स्रोत है।
इसे भी पढ़ें- UGC 2026: यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से खुशी की लहर









Users Today : 16

