Home » उत्तर प्रदेश » चुनाव बार कौंसिल ऑफ़ यूपी 2026: चौथे चरण के पहले दिन बेल्हा में 2047 वोटरों ने किया मतदान

चुनाव बार कौंसिल ऑफ़ यूपी 2026: चौथे चरण के पहले दिन बेल्हा में 2047 वोटरों ने किया मतदान

News Portal Development Companies In India
Bar Council Election

प्रतापगढ़। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्यों के चयन के लिए शुक्रवार को चौथे चरण में दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग कर मतदान किया। शुक्रवार को पुलिस के आला अफसरों ने न्यायिक अधिकारियों के साथ परिसर में पुलिसबल की तैनाती कराने के बाद पूरे प्रकरण पर नजर बनाये रखी।  प्रथम दिन कड़ी सुरक्षा में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।

इसे भी पढ़ें-Namami Gange: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वसुंधरा संस्था की सचिव शिखा को किया सम्मानित

शनिवार को मतदान के अंतिम दिन भी मतदाता अधिवक्ता तय बूथ पर मतदान करेंगे। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों पदों पर लगभग 333 उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान के समय न्यायिक अधिकारियों के साथ एएसपी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी प्रशांतराज, कोर्ट सुरक्षा प्रभारी संग पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

Bar Council Election

मतदान के समय जूनियर बार के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री विवेक त्रिपाठी, प्रकाशन मंत्री अजीत ओझा, जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, रुरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, मीडिया प्रभारी विकास मिश्र, अध्यक्ष अंजनी सिंह आदि ने न्यायिक अधिकारियों के साथ सहयोग किया।

जूबाए के प्रकाशन मंत्री अजीत ओझा ने बताया कि शुक्रवार को मतदान के पहले दिन दीवानी न्यायालय परिसर के 13 बूथ पर 1569, कुंडा से दो बूथ पर 281, लालगंज में दो बूथ पर 197 मतदाता अधिवक्ताओं ने मतदान की। शनिवार की सुबह दस से शाम पांच बजे तक तय बूथ पर मतदान संपन्न होगा।

मतदाताओं का भोजन, नाश्ता से स्वागत

प्रतापगढ़। न्यायालय परिसर के आस-पास ही मतदाता वकीलों का पक्ष में समर्थन लेने के लिये व्यापक इंतजाम उम्मीदवारों ने कराया था। भोजन, नाश्ता, चाय, कॉफी का स्टाल भी लगाया गया था। मतदान करने जा रहे अधिकांश वकीलों ने पहले भोजना,नाश्ता पर जोर दिया। उम्मीदवारों के समर्थकों की ओर से मतदाता वकीलों का स्वागत कर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने हेतु रिझाते देखे गये।

 

इसे भी पढ़ें-UGC 2026: यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक स्वागत योग्य: प्रमोद तिवारी

 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?