
प्रतापगढ़। PHC Inspection: जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपालनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं पैथोलॉजी व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी
सीडीओ ने निरीक्षण के समय उपस्थिति रजिस्टर पर मनोज कुमार पांडेय फार्मासिस्ट की उपस्थिति दर्ज न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की,जिस पर डॉ. सुरेश कुमार एमओ द्वारा बताया गया कि वर्कलोड अधिक होने के कारण इनको सीएचसी पिरथीगंज पर गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार पर ड्यूटी लगाई गई है।
फार्मासिस्ट को फटकारा
दवा कक्ष वार्ड में साफ सफाई तथा गंदगी पाये जाने पर फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगाई और चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अतिशीघ्र साफ सफाई एवं खिड़कियों को कवर कराने एवं स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिये गये। पैथालाजी कक्ष में अनिल कुमार एलटी से सभी प्रकार की जांच की जानकारी मांगी जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि कुल 35 प्रकार की जांच होती है।
पैथोलॉजी व्यवस्था पर जताया सन्तोष
मरीजों के जांच की रिपोर्ट मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से देने के निर्देश देते हुये सीडीओ ने पैथोलॉजी व्यवस्था पर सन्तोष व्यक्त किया। जन औषधि केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उपस्थित मो. सुहेल द्वारा दवा की उपलब्धता आदि की जानकारी मांगने पर संतोषजनक जबाब न दे पाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कक्ष की साफ सफाई, दवा का रख रखाव सही कराने का निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन प्रसाद भी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- चुनाव बार कौंसिल ऑफ़ यूपी 2026: चौथे चरण के पहले दिन बेल्हा में 2047 वोटरों ने किया मतदान









Users Today : 12

