Home » उत्तर प्रदेश » UP Bar Council Election: बार काउंसिल सदस्य पदों के लिए जिले से 4096 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

UP Bar Council Election: बार काउंसिल सदस्य पदों के लिए जिले से 4096 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

[the_ad id="14540"]
UP Bar Council Election

प्रतापगढ़। UP Bar Council Election: बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्यों के चयन के लिए शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने निर्धारित समय तक मतदान किया। पुलिस अफसरों ने न्यायिक अधिकारियों के साथ परिसर में नजर बनाए रखी।

इसे भी पढ़ें- चुनाव बार कौंसिल ऑफ़ यूपी 2026: चौथे चरण के पहले दिन बेल्हा में 2047 वोटरों ने किया मतदान

मतदान के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। शनिवार को दूसरे दिन भी मतदान से पहले मतदाता वकीलों का स्वागत करने में उम्मीदवारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य पद पर 333 उम्मीदवारों के लिए मतदान के समय न्यायिक अधिकारियों के साथ एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी प्रशांतराज हुड्डा ने कोर्ट सुरक्षा प्रभारी संग पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

दो दिनों के मतदान में मुख्यालय के 13 बूथ पर 3109, कुंडा से दो बूथ पर 616, लालगंज में दो बूथ पर 371 मतदाता अधिवक्ताओं ने वोटिंग की। शनिवार की सुबह दस से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।

 

इसे भी पढ़ें-Namami Gange: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वसुंधरा संस्था की सचिव शिखा को किया सम्मानित

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?