
साई स्कूल में विद्याथियों ने प्रस्तुत की जीवन की बुनियाद
अम्बिकापुर। Science Exhibition: श्री साई बाबा स्कूल में आयोजित साइंस प्रदर्शनी में विज्ञान का विकास तो भविष्य की इबारत देखने को मिली। साइंस क्लब, इको क्लब और लिटररी क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में विंड टरबाइन, होलोग्राम, जल विद्युत, हैबिटेट गार्डन, आक्सीजन पार्क, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी, विंड मिल से जहां वर्तमान जरूरत और उसकी बुनियाद को मॉडलों में दिखाया तो इवोल्यूशन ऑफ रायटिंग, प्रीपोजिशन मॉडल, कम्पाउंड वर्ड गेम, स्नेक एंड लैडर, मुहावरों में साहित्य का सौन्दर्य नजर आया।
इसे भी पढ़ें- Little Master Chef: अभिभावक और विद्यार्थियों ने लिटिल मास्टर सेफ में लिया स्वाद का आनन्द
प्रकृति के प्रति दिखी वैज्ञानिक सोच

विद्यार्थियों के मॉडलों में एक ओर जहां प्रकृति के प्रति वैज्ञानिक सोच नजर आयी तो दूसरी और जीवन की जिजीविषा दिखी। अभिभावकों के साथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, सह प्रबंधक यशा इंगोले चैधरी, रेखा इंगोले, अलका इंगोले, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्राचार्य प्राची गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान क्लब प्रभारियों के साथ प्रशांत दुबे, उद्देश मंडल, दीक्षा कुजूर, निहारिका, सरिता, सुषमा, प्रिया गुप्ता, दीप्ति सिन्हा, स्वाति सिंह, आयुषी सिंह, सायमा कशिश, आर्या शंकर झां, संजिता विश्वास, वान्या शुक्ला, प्रत्युषा गुप्ता, अर्श लकड़ा, वैभव पैकरा, अभिन्या भगत, अनिष्का सिंह,

कृशिका जोगी, प्रगति तिवारी, नैतिक पटवा, ऋषिराज वर्मा, अनुरा शर्मा, बिन्दू विश्वकर्मा, अयान अंसारी, विदित सिंह, आर्ची गोयल, पूर्वी पैकरा, अभिनव पैकरा, अभिराज सोनी, पंकज पाल, उज्मा अंसारी, भागर्वी तिवारी, हर्ष पटेल, पंकज पाल, आशी, खुशी, कृष्णा, अक्षदा सिंह, इंजेल कुजूर, अवि केशरवानी, उज्ज्वल, अनिकेत गुप्ता, कौशल शर्मा आदि ने सहभागिता की।
इसे भी पढ़ें- Poster Competition: पोस्टर पर गूंजा नारी सशक्तीकरण का संदेश






Users Today : 21

