Home » उत्तर प्रदेश » World Wetlands Day: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मां बेल्हा देवी धाम में जागरूकता व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

World Wetlands Day: विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मां बेल्हा देवी धाम में जागरूकता व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id="14540"]
image

प्रतापगढ़। World Wetlands Day: विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर वन प्रभाग द्वारा मां बेल्हा देवी धाम परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभागीय निदेशक आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० संजय सिंह,निदेशक एफआरसीआईआर प्रयागराज रहे।

इसे भी पढ़ें- Sapta Shakti Sangam: सरस्वती शिशु वाटिका में आयोजित हुआ सप्त शक्ति संगम

इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने आर्द्रभूमियों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्द्र भूमियां जैव विविधता की जीवन रेखा हैं तथा जलवायु परिवर्तन से लड़ने में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरी शंकर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में आलोक शुक्ला, धीरेन्द्र चड्डा, अजय कांतिकाड़ी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।प्रभागीय निदेशक द्वारा बताया गया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को आर्द्रभूमि संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में वन विभाग द्वारा मां बेल्हा देवी धाम स्थित सई नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

 

इसे भी पढ़ें- RSS Yuva Van Bihar: युवा राष्ट्र के कर्णधार और भाग्य विधाता है- प्रमोद

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?