Home » उत्तर प्रदेश » CDO ने की CM डैशबोर्ड व शासन की प्राथमिकता वाली की योजनाओं की समीक्षा

CDO ने की CM डैशबोर्ड व शासन की प्राथमिकता वाली की योजनाओं की समीक्षा

News Portal Development Companies In India
IMAGE
  • जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत सभी परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करायेंं-सीडीओ

प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री सीएम डैशबोर्ड एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर गौशाला एवं चारागाह की भूमि से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण कराने तथा विभागीय योजनाओं में लक्ष्यानुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी को जीरो पावर्टी अभियान फेज-2 के अंतर्गत चयनित परिवारों का 07 दिवस के भीतर शत प्रतिशत सत्यापन कराते हुए पात्र परिवारों के योजना आवेदन सुनिश्चित कराने को कहा गया।

इसी क्रम में अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों को भी जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत सभी परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य को कुंडा क्षेत्र में पट्टे की नीलामी 15 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। सहायक श्रमायुक्त को अटल आवासीय योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 2035 के सापेक्ष शतप्रतिशत आवेदन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में सीडीओ ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी योजनाओं के प्राप्त लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति, पारदर्शी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों को अधिकतम लाभ प्रदान किया जाये।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार सन्तोष कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता ग्रा०अभि० विभाग एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- UP SIR: मतदाता सूची से पात्र नामों को हटाया जाना लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश- प्रमोद

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?