Home » उत्तर प्रदेश » SIR Abhiyan: मण्डलायुक्त ने किया प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन राजगढ़ का निरीक्षण

SIR Abhiyan: मण्डलायुक्त ने किया प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन राजगढ़ का निरीक्षण

News Portal Development Companies In India
SIR Abhiyan

प्रतापगढ़। SIR Abhiyan:  मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ व पंचायत भवन राजगढ़ में जाकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों से अनमैप्ड मतदाताओं तथा डिफेक्टिव फोटो वाले प्रकरणों की अलग से जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें- SIR Abhiyan: मण्डलायुक्त प्रयागराज ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, SIR पर लिया फीडबैक

तार्किक विसंगति के अंतर्गत मैपिंग की आवश्यकता वाले मतदाताओं को नोटिस निर्गत करने तथा उनकी सुनवाई से संबंधित की जा रही कार्यवाही के बारे में भी पूछा। उन्होंने सभी बीएलओ एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की ओर से दी गई कई सूचनाओं का गणना प्रपत्रों से सत्यापन करते हुए किसी भी माध्यम से (ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन) फार्म-6 प्राप्त होने पर उन्हें तत्काल अपलोड कराते हुए फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट समय से जमा कराने के निर्देश दिए।

मतदाता सूची में नाम, आयु, लिंग आदि संबंधित त्रुटि के साथ फोटो धुंधली, काली, आकार में छोटी या अत्यधिक पुरानी पाए जाने पर संशोधन हेतु फार्म-8 घोषणा-पत्र भरवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, उपजिलाधिकारी तनवीर अहमद उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- UP SIR: मतदाता सूची से पात्र नामों को हटाया जाना लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश- प्रमोद

 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?