Home » उत्तर प्रदेश » Rashtriya Ekta Diwas: बाबा घुइसरनाथ धाम में भव्यता से मनेगा 31वां राष्ट्रीय एकता महोत्सव- डीएम

Rashtriya Ekta Diwas: बाबा घुइसरनाथ धाम में भव्यता से मनेगा 31वां राष्ट्रीय एकता महोत्सव- डीएम

News Portal Development Companies In India
Rashtriya Ekta Diwas
  • महोत्सव में सांसद प्रमोद तिवारी ने सौंपे सुझाव, एसपी ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा
  • महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले परम्परागत महोत्सव की तैयारी बैठक में हुई मंत्रणा

प्रतापगढ़। Rashtriya Ekta Diwas: पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में आगामी चौदह, पन्द्रह एवं सोलह फरवरी को होने वाले परम्परागत इक्तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हुई। डीएम कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में हुई अफसरों की बैठक में डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को समय से तैयारियों को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

बैठक में शामिल हुए सांसद एवं बाबा घुइसरनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने महोत्सव आयोजन समिति की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव रखे। वहीं एसपी दीपक भूकर ने सुरक्षा प्रबन्धों को पुख्ता बनाए रखने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने मुख्य मंदिर परिसर से लेकर पूरे धाम क्षेत्र में साफ सफाई की अनवरत व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन व जलाभिषेक को लेकर भी लालगंज एसडीएम व सीओ को सुव्यवस्थित प्रबन्ध सुनिश्चित करने को कहा।

डीएम ने महोत्सव को लेकर अनवरत विद्युत आपूर्ति पेयजल तथा अन्य सुविधाओं को लेकर अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने धाम में शासन की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विकास प्रदर्शनी को भी आकर्षक बनाए जाने के निर्देश दिये। एसपी दीपक भूकर ने महोत्सव के दौरान बाबा धाम में कड़ी निगरानी के साथ बैरीकेटिंग तथा सई नदी में नाव व गोताखोर आदि प्रबन्धों के बाबत मातहत पुलिस अफसरों को निर्देशित किया। एसपी ने बाबा धाम में सीसी कैमरे से भी निगरानी बनाए रखने को कहा।

बैठक में शामिल हुए महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रशासनिक प्रबन्धों को लेकर आवश्यक सुझाव सौंपे। उन्होने महोत्सव में राष्ट्रीय एकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाबत भी जानकारियां दी। सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर विभागीय तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण कराये जाने का भी अनुरोध किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, एसडीएम सदर नैन्सी सिंह, एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र वर्मा, सीओ लालगंज आशुतोष मिश्र, ईओ इन्द्र प्रताप, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, लालगंज चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- SIR Abhiyan: मण्डलायुक्त प्रयागराज ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, SIR पर लिया फीडबैक

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?