
-
लायंस क्लब हर्ष ने आयोजित किया चिकित्सा शिविर
प्रतापगढ़। Medical Camp: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर देव पैलेस, पड़वासी, में निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। उक्त शिविर में 500 से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, जांच व उपचार किया गया तथा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक जीत लाल पटेल ने किया।
इसे भी पढ़ें- Shivala Mahotsav: पौराणिक शिवाला मंदिर पर भव्यता से मनेगा 8वां महोत्सव
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर योग्य चिकित्सकों से परामर्श एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को योग्य चिकित्सक डॉ. अतुल शुक्ला की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, इसके लिए वे क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चिकित्सक डॉ. अतुल शुक्ला ने ग्रामीणों को हृदय रोग, शुगर, रक्तचाप आदि बीमारियों से बचाव व उपचार की जानकारी दी।

उन्होंने हरी सब्जियों, फलों एवं सलाद के सेवन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी रोग को लेकर अनावश्यक चिंता न करें, बल्कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं। कार्यक्रम के प्रारंभ में लायंस क्लब हर्ष के अध्यक्ष ला. आशुतोष त्रिपाठी एवं समाजसेवी पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला (लल्लू शुक्ला) ने क्षेत्रीय विधायक एवं डॉ. अतुल शुक्ला का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब हर्ष के अध्यक्ष ला. आशुतोष त्रिपाठी, प्रशासक संतोष भगवन, सचिव आर. बी. सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, सर्विस चेयरपर्सन डा. क्षितिज श्रीवास्तव, वरिष्ठ ला. सी. एस. मिश्र, ला. दिनेश प्रताप सिंह एवं ला. सुशील चन्द्र शुक्ला द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ ला. सी. एस. मिश्र ने लायंस क्लब के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन प्रशासक संतोष भगवन एवं सचिव आर. वी. सिंह ने किया।

चिकित्सा शिविर के आयोजन में मनोज शर्मा, अनुराग प्रजापति, शुभम शर्मा, रंजीत कुमार राव, रिशु शुक्ला सहित क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों धर्मेंद्र शुक्ला, गुलाब सिंह, अभय सिंह, राम किशोर वर्मा, प्रेम सिंह, सुभाष सरोज, राम सुमेर सरोज, वीरू प्रजापति, अनिल कुमार, राधे सिंह, राजाराम एवं विशाल गौतम का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शिवांग पाण्डेय तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष राम लखन सिंह भी उपस्थित रहे। चिकित्सा शिविर में विभिन्न दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों अरुण सिंह (डिस्कवरी मैनकाइंड), आकाश तिवारी, अभिषेक तिवारी, रमेश शर्मा, देवेश मिश्रा (मैक्लियॉड्स फार्मा), प्रशांत शुक्ला, अच्युतानंद पांडे कोरोना,पवन यादव (बायो लैब्स), आशिष मिश्रा, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार (एरिस्टो फार्मा), आनंद मिश्रा, अमित श्रीवास्तव (एल्केम फार्मा), कौशलेंद्र ओझा (इप्का), रितेश पाण्डेय (जायडस फार्मा), एस. पी. सिंह (सिप्ला लिमिटेड), सी. बी. सिंह, अनिरुद्ध शुक्ला (कोरोना), अरुण सिंह, अभिषेकतिवारी, राजकुमार शुक्ला (टॉरेंट फार्मा) सहित अन्य प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाओं की उपलब्धता में सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें- Manas Sammelan: लालगंज में 9 से 11 फरवरी तक होगा भव्य मानस सम्मेलन









Users Today : 8

