Home » उत्तर प्रदेश » Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर एकता महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर एकता महोत्सव की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा

[the_ad id="14540"]
IMAGE

लालगंज,प्रतापगढ़। Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा घुइसरनाथ धाम में शनिवार से प्रारम्भ हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव की तैयारियों का शुक्रवार को डीएम शिवसहाय अवस्थी एवं एसपी दीपक भूकर ने औचक निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें- Shiwala Mahotsav: बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज, रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल

वैदिक मंत्रोच्चारण हुआ

दोनों अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बाबा का दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर, सई नदी घाट तथा मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, महिला श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सई नदी में सुरक्षा के दृष्टिगत नाव व गोताखोर अलर्ट रखने तथा खतरे के निशान तक बैरिकेडिंग कराने को कहा गया।

व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

हाईवे पर यातायात डायवर्जन, वाहन स्टैंड तथा सीसी कैमरों से निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा, सीओ आशुतोष मिश्र, एसओ सांगीपुर गौरव त्रिवेदी, बीडीओ विनोद श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डॉ. अमिताभ शुक्ल, रामबोध शुक्ला, आशुतोष मिश्र तथा एडीओ पंचायत विमलेश मिश्र सहित आयोजन समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट किसान-युवा विरोधी, आंकड़ों की बाजीगरी मात्र- प्रमोद तिवारी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?