
-
सेंट्रल बार सभागार में सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान
प्रतापगढ़। Junior Bar Association: जूनियर बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मतदान बुधवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक संपन्न हुआ। शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी,प्रशासन व पुलिस अफसरों के सहयोग से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्याक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इसे भी पढ़ें- Election: जूनियर बार एसो. चुनाव में दूसरे दिन दाखिल हुआ 36 उम्मीदवारों का नामांकन
एल्डर कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ला, सदस्य जगत बहादुर सिंह, रफीक खां, राजेंद्र सिंह, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ल के सहयोग से चुनाव संपन्न कराया गया। पंजीकृत मतदाता सूची का सत्यापन करने के बाद मतदाता वकीलों में 2074 सदस्यों को चयनित किया गया। बुधवार की सुबह आठ से दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक मतदान हुआ। आधे घंटे भोजनावकाश के बाद दो बजे शाम चार बजे तक मतदान कराया गया।
200 पुलिसकर्मियों की थी तैनाती
जूनियर बार के 2074 के सापेक्ष 1834 मतदाता सदस्यों ने उम्मीदवारों के पक्ष में वोटिंग की है। शांति पूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मतदान स्थल सेंट्रल बार भवन के आसपास लगभग 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। चार टेबल से मतदाता वकील को मतदान से पहले पर्ची प्रदान दी गई। चार टेबल काउंटर से मतदाता वकीलों को उम्मीदवारों के नाम का बैलट पेपर थमाया गया। 16 बूथ पर मतदाता अधिवक्ता ने गोपनीय मतदान किया। चुनाव संपन्न कराने के लिए कमेटी के साथ ही लगभग 150 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मतदान कार्मिक के रूप में सहयोग किया।
मोबाइल पर रोक
सेंट्र्ल बार के भवन में बुधवार को मतदाता वकीलों को अनाउंसमेंट से सूचना देकर बताया गया कि वह मोबाइल को स्विच आफ करने के बाद मतदान करें। कुछ वकीलों ने इसका विरोध किया तो कमेटी के पदाधिकारियों ने फटकार लगाई।
दो बैलट बॉक्स में रखा गया मतपत्र
कचहरी परिसर के सेंट्रल बार भवन में गुरूवार को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पूर्वकी व्यवस्था के अनुसार समय- समय पर उम्मीदवारों को प्राप्त मत की जानकारी अनाउंसमेंट से दी जायेगी। हालांकि मतगणना दो दिन करने का प्रावधान एल्डर कमेटी ने तया किया है।
इसे भी पढ़ें- चुनाव बार कौंसिल ऑफ़ यूपी 2026: चौथे चरण के पहले दिन बेल्हा में 2047 वोटरों ने किया मतदान









Users Today : 6

