
-
कहा- लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं, प्राथमिकता से कराएं काम
-
जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़। Pratapgarh News: कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की सक्रियता, संवेदनशीलता और जवाबदेही का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें- Junior Bar Association: जूबाए पुरातन चुनाव संपन्न, मैदान में थे 48 उम्मीदवार, इस डेट को होगी मतगणना
जनसुनवाई के दौरान अदमापुर सण्डवा चन्द्रिका निवासी मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय पूर्णवासी हरिजन ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि वह अत्यंत गरीब और भूमिहीन विधवा महिला हैं। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार के भरण-पोषण का कोई स्थायी साधन नहीं है। रहने के लिए पक्का मकान न होने के कारण वह एक छोटे से जर्जर छप्पर में बच्चों के साथ किसी तरह जीवन यापन कर रही हैं।
मीरा देवी ने डीएम से आवास एवं अन्त्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि पात्रता की जांच कर शीघ्र उनका अन्त्योदय कार्ड बनवाया जाए, ताकि उन्हें खाद्यान्न की नियमित सुविधा मिल सके। साथ ही खण्ड विकास अधिकारी सण्डवा चन्द्रिका को निर्देशित किया गया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Tele Law Yojana: आम जनमानस के लिए अत्यंत उपयोगी है टेली लॉ योजना- शम्भवी








Users Today : 5

