
अध्यक्ष पद पर रहीं कांटे की टक्कर,12 मतों से मिली जीत
तीसरे दिन मतगणना समापन के बाद घोषित हुआ परिणाम
प्रतापगढ़। Election: जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव की मतगणना तीसरे दिन शनिवार की दोपहर संपन्न हुई। कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पर करूणाशंकर मिश्र ने अंतिम समय में 12 मतों से जीत दर्ज की। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन चुनाव में 2074 सदस्यों के सापेक्ष 1834 सदस्यों ने अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों के लिये मतदान किया था। तीन दिनों में गहमागहमी के मध्य एल्डर कमेटी,न्यासी मंडल सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सहयोग से मतगणना शनिवार दोपहर संपन्न हुई।
इसे भी पढ़ें- Matribhasha Diwas: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम कल
181 मतों से प्राप्त की विजय
हालांकि, अध्यक्ष पद पर करुणा शंकर मिश्र को 584 मत प्राप्त हुआ, जबकि उनके निकटतम जय प्रकाश मिश्र जेपी को 572 मत प्राप्त हुआ। अंतिम समय में करुणा शंकर मिश्र ने 12 मतों से विजय प्राप्त की। महामंत्री पद पर कौशलेश त्रिपाठी को 865 मत प्राप्त हुआ,जबकि निकटतम संजय कुमार पांडेय को 684 मत प्राप्त हुआ। कौशलेश त्रिपाठी ने 181 मतों से विजय प्राप्त की।
उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार श्रीवास्तव 720 मत व रवि कुमार द्विवेदी 511 मत पाकर विजय घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर वीर विक्रम सिंह 737 मत व रिजवान हुसैन 408 मत पाकर विजई घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार पांडेय ने 1010 मत प्राप्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया,जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार गौतम को 417 मत मिले।
संयुक्त मंत्री प्रशासन पर अभिनव कुमार सिंह लल्ला ने 701 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर सतीश कुमार तिवारी ‘भारत’ को 840 मत प्राप्त हुआ। सदस्य कार्यकारिणी पद पर 6 पदों पर आलोक कुमार शुक्ला गर्ग 985 मत प्राप्त कर प्रथम वरीयता में जीत हासिल की,वहीं अभिनव कुमार मिश्र 970,आशीष कुमार मिश्र 815,मनीष मिश्रा 770,आशीष कुमार पांडेय 745,राकेश कुमार पांडेय 606 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
शांति पूर्ण चुनाव संपन्न होने पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ला ने चुनाव समिति, जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन की कमेटी, प्रशासन के अधिकारी व अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मतगणना संपन्न कराने में एल्डर कमेटी के सदस्य जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, मोहम्मद शरीफ खान, राधेश्याम मिश्र, प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ल, देवानंद मिश्र, राजेंद्र सिंह जरियारी, हरकेश नारायण तिवारी, इंद्रभाल मिश्र, परमानंद मिश्र ने सहयोग प्रदान किया।
95 दिनों से धरना देते हुए उपाध्यक्ष पद का जीत लिया चुनाव
जूनियर बार एशोसिएशन पुरातन के इस चुनाव में आयुष्मान भारत योजना में परिजनों से अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता रवि कुमार द्विवेदी करीब 95 दिनों से डीएम कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। नामांकन के बाद से वह धरना स्थल पर बैठकर वकीलों से समर्थन मांगा। फिलहाल वकीलों ने रवि को पूरा समर्थन देकर विजेता बना दिया है।
इसे भी पढ़ें- Matribhasha Diwas: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार व पीबी कॉलेज में होगा कार्यक्रम









Users Today : 1

