Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला ईकाई का हुआ पुनर्गठन

Pratapgarh News: भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला ईकाई का हुआ पुनर्गठन

News Portal Development Companies In India
IMAGE
  • डॉ.अमृता सिंह अध्यक्ष व राजेश मिश्र बने महासचिव

प्रतापगढ़।  Pratapgarh News: भारतीय इतिहास संकलन समिति काशी,उत्तर प्रदेश, की जनपदीय इकाई का पुनर्गठन किया गया। बैठक का आयोजन प्रांतीय वरिष्ठ इतिहासकर परिषद के सदस्य प्रो. बृजभानु सिंह ‘भदौरिया’ के नगर आवास भदरी हाउस पर किया गया। जनपदीय इकाई पुनर्गठन बैठक की अध्यक्षता डॉ.अमृता सिंह एवं संरक्षकत्व प्रो.बृजभानु सिंह ‘भदौरिया’ तथा मार्गदर्शन प्रो. पीयूषकान्त शर्मा द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें- Sant Gadge Jayanti: संत शिरोमणि गाडगे की जयंती पर सपा में शामिल पूर्व विधायक का भव्य स्वागत

कार्यों की विस्तृत जानकारी दी

बैठक का शुभारंभ बाबा साहब आप्टे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात जनपद के पालक अधिकारी एवं प्रान्तीय महामंत्री प्रो. पीयूषकान्त शर्मा द्वारा जनपदीय इतिहास पर अब तक किये गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही संगठन के स्वरूप, कार्य विस्तार, उद्देश्य, लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए अपना पाथेय प्रदान किया। तत्पश्चात संरक्षक वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. बृजभानु सिंह ‘भदौरिया’ ने जनपदीय इतिहास के महत्व को रेखांकित करते हुए शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इतिहास लेखन पर चर्चा की

बैठक में उपस्थित रहे प्रो.ब्रह्मानन्द प्रताप सिंह द्वारा इतिहास लेखन के विविध दृष्टिकोणों की चर्चा करते हुए उनके प्रभाव का मूल्यांकन तथा शोधकार्य एवं लेखन में राष्ट्रीय विचारधारा के महत्व को रेखांकित किया गया। बैठक में उपस्थित रहीं डॉ. कामना शुक्ला पूर्व प्राचार्य कृपालु महिला महाविद्यालय, कुंडा, प्रतापगढ़ को आजीवन सदस्यता प्रदान की गई।

विषय प्रवर्तन राजेश कुमार मिश्र और एजेंडा एवं कार्यवाही प्रारंभ डॉ रवि प्रताप सिंह द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. अमृता सिंह ने आभार ज्ञापन एवं संचालन डॉ. विनोद त्रिपाठी द्वारा किया गया। जनपद की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा प्रो. बृजभानु सिंह एवं प्रो.पीयूषकान्त शर्मा द्वारा की गई।

नव गठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ.अमृता सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष – डॉ. सर्वेश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष- डॉ. संतोष कुमार मिश्रा,महासचिव राजेश कुमार मिश्र,सचिव डॉ. रवि प्रताप सिंह,युवा इतिहासकार परिषद् प्रमुख डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी,महिला इतिहासकार परिषद् प्रमुख डॉ. वन्दना सिंह,लेखक परिषद् प्रमुख- डॉ. रमाशरण मिश्र, प्रचार प्रमुख डॉ. विनोद त्रिपाठी।

उक्त बैठक में प्रांतीय महासचिव प्रो. पीयूषकान्त शर्मा, वरिष्ठ इतिहासकार परिषद सदस्य प्रो. बृजभानु सिंह ‘भदौरिया’, प्रो.रश्मि सिंह, प्रो.ब्रह्मानन्द प्रताप सिंह, डॉ.राजीव कुमार सिंह, डॉ.अमृता सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, डॉ.रवि प्रताप सिंह, डॉ. विनोद त्रिपाठी, डॉ.वन्दना सिंह, डॉ. कामना शुक्ला, श्री कमल कुमार, डॉ. महेंद्र कुमार, सुश्री ईशा आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Matribhasha Diwas: विश्व के सभी भाषा की जननी हमारी देव भाषा संस्कृत- जयदीप रॉय

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?