Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: रंग लाई मंडल अध्यक्ष की कोशिश, 25 साल से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण शुरू

Pratapgarh News: रंग लाई मंडल अध्यक्ष की कोशिश, 25 साल से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण शुरू

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • ढाई दशकों की पीड़ा पर लगा विराम

गड़वारा, प्रतापगढ़। Pratapgarh News: स्थानीय नगर पंचायत गड़वारा क्षेत्र के वार्ड चौरा से हनुमान मंदिर तक जाने वाली पिछले लगभग 25 वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक राजेंद्र मौर्य के द्वारा बुधवार को विधिवत पूजन एवं नारियल फोड़कर किया गया।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला ईकाई का हुआ पुनर्गठन

वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई थी। गहरे गड्ढों, जलभराव एवं आवागमन में कठिनाइयों के कारण आमजन, विद्यार्थियों, किसानों एवं मरीजों को निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य के सतत प्रयासों एवं पहल के परिणामस्वरूप जिला पंचायत की इस सड़क को पीडब्ल्यूडी में परिवर्तन कर प्राथमिकता दिलाई गई, जिससे अब इसके स्थायी निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

यह सड़क उनके द्वारा प्रस्तावित 21 महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है, जिनमें से अधिकांश का टेंडर पूर्ण हो चुका है और निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र की ढाई दशकों पुरानी पीड़ा का अंत है। वर्षों से उपेक्षित यह मार्ग अब विकास की मुख्य धारा से जुड़ने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

कार्यक्रम में भाजपा नेता नवीन सिंह, नारायण सिंह, सभासद बृजेश सिंह, सभासद विवेक त्रिपाठी, नंदलाल सरोज, गुड्डू विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कार्यकारी राजेश पाण्डेय, मनोज पुष्पाकर,मंडल मंत्री अंजनी पांडेय, सोशल मीडिया संयोजक मोनू पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक रामचरित्र मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, बूथ अध्यक्ष पं. गौरीशंकर मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, संजय सोनी, सुधीर मोदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें-Sant Gadge Jayanti: संत शिरोमणि गाडगे की जयंती पर सपा में शामिल पूर्व विधायक का भव्य स्वागत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?