
-
महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से माय भारत द्वारा आयोजित होगा कार्यक्रम
प्रतापगढ़। Asmita League: जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को अस्मिता लीग 2026 महिला सशक्तिकरण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी माय भारत के उपनिदेशक समर बहादुर सिंह ने दी।
इसे भी पढ़ें- Holi रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, भाईचारे व सामाजिक समरसता का महापर्व है- एसपी सिंह पटेल
10 बजे से शुरू होगी प्रतियोगिता
उन्होंने बताया कि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माय भारत एवं सपोर्ट आधारित आफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान आगामी 8 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से साकेत महाविद्यालय में अस्मिता लीग 2026 महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कुल 9 प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी, जिसमें 100 मी 200 मी 400 मी दौड़ का आयोजन होगा।
इस उम्र तक की लड़कियां ले सकती हैं भाग
इसमें 13 वर्ष से कम 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से ऊपर की बालिकाएं भाग ले सकती हैं। प्रत्येक इवेंट में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल के माध्यम से सशक्त बनाना तथा उन्हें प्रतिस्पर्धा मंच प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी इसका उद्देश्य देश में महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाना और कई नई प्रतियोगिताओं की पहचान कराना है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी अधिकारी स्वयं सेवको की तैनाती की गई है। उपरोक्त के संबंध में माय भारत कार्यालय में उपनिदेशक समर बहादुर सिंह ने अध्यक्षता एवं बैठक हुई।
बैठक में समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य,पूर्व सहायक निदेशक सूचना आरबी सिंह, साकेत महाविद्यालय की उप प्रधानाचार्य डॉ अनीता पांडेय,खेलो इंडिया कोच आशुतोष कुमार सिंह व संबंधित उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: एलायंस क्लब ने वृद्धजनों संग मनाई होली, दिए उपहार









Users Today : 0

