Home » उत्तर प्रदेश » Women Empowerment: कार्यशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक

Women Empowerment: कार्यशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक

[the_ad id="14540"]
image
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारे के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

प्रतापगढ़। Women Empowerment: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारे के अवसर पर सामाजिक संस्था संभव फाउंडेशन एवं विश्व युवक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रूमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, गोबरी प्रतापगढ़ में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण तथा समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ज्ञानेंद्र मौर्या, प्रभारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रतापगढ़ उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रूमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्राचार्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भी महिला अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संभव फाऊंडेशन के अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय एवं संस्था की पूरी टीम भी उपस्थित रही।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यशाला महिलाओं के अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

 

इसे भी पढ़ें- Training Campaign 2026: अन्तू मण्डल में गूंजा संगठन का मंत्र, दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?