
-
शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचाएं अधिकारी-प्रतिभा कुशवाहा
-
लाभार्थियों को वितरण किया प्रमाण पत्र व लैपटाप
प्रतापगढ़। UP Mahila Ayog: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतों के साथ उपस्थित हुईं। जनसुनवाई के दौरान प्रतिभा कुशवाहा ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर शोषण, संपत्ति विवाद, मानसिक उत्पीड़न, पेंशन व आवास योजना का लाभ न मिलने जैसे गंभीर मामलों को व्यक्तिगत रूप से सुना और प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी
लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महिला आयोग पूरी तरह समर्पित है। प्रतिभा कुशवाहा ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता सहन नहीं की जाएगी।
प्राथमिकता से निस्तारित करें शिकायतें
अंत में प्रतिभा कुशवाहा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर सतत निगरानी रखी जाए और महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के 5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) योजनान्तर्गत 05 लाभार्थियों को लैपटाप का वितरण, बाल विकास एवं पुष्टाहार के 5 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
जनसुनवाई के उपरान्त महिला आयोग की सदस्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं की समस्याओं,सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, सीओ सदर करिश्मा गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अभय शुक्ला, भाजपा से रामजी मिश्रा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Bhojpuri Cinema: बेल्हा का ‘हसुआ’ भोजपुरी सिनेमा का चमकता सितारा









Users Today : 10

