
प्रतापगढ़। Holi Milan 2026: अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा नगर के एक मैरिज हॉल में होली मिलन समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिषद के जिला अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द तथा भाईचारा को बढ़ाता है। होली में सभी लोग कटुता को भूलकर आपस में गले मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद समाज सेवा जैसे ठंडक में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण,अलाव की व्यवस्था, गर्मी के दिनों में पेयजल की व्यवस्था, समाज केगरीब एवं जरूरतमंद लोगों की पुत्री की शादी में सहयोग, चिकित्सा संबंधी सहायता समय-समय पर करता रहता है।
समारोह एवं गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व स्टेशन अधीक्षक एस एस सिंह ने तथा संचालन जिला संरक्षक एवं पूर्व प्रबंधक बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग़ामीण बैंक नरेंद्र बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बीएसएस अकादमी के डायरेक्टर विनोद सिंह,डॉ। स़जयसिह, पूर्व राजस्व निरीक्षक अन्जनी सिंह , उपाध्यक्ष धंनन्जय सिंह रबी सिंह को रामदरवार का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्रारम्भ में भगवान श्री रामजी के चित्र पर सभी साथियों ने माल्यार्पण किया। समारोह में आये सभी स्वजातीय बंधुओं को माल्यार्पण एवं पट्टिका से सम्मानित किया गया। समारोह को एस एस सिंह, विनोद सिंह, आरबी सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,डा०संजय सिंह, हिन्दू महासभा के अनुज सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, अंजनी सिंह श्याम नारायण सिंह विनय सिंह राकेश सिंह, धंनन्जय सिंह डा आरपी सिंह, नीरज सोमवंशी, कुंवर बहादुर सिंह,बबलू सिंह शैलेश सिंह राजवीर सिंह, बालगोविंद शमशेर सिंह बृजेश सिंह, डा राजेश सिंह आदि ने संबोधित किया।अंत में जिला संरक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें- Death Anniversary: दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा पत्रकारों का सैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि









Users Today : 4

