Home » उत्तर प्रदेश » Pustak Vimochan: कहानी संग्रह “समय की लाठी” का हुआ विमोचन

Pustak Vimochan: कहानी संग्रह “समय की लाठी” का हुआ विमोचन

[the_ad id="14540"]
image

प्रतापगढ़। Pustak Vimochan: कथाकार प्रेम कुमार त्रिपाठी की कहानी संग्रह ‘समय की लाठी’ का विमोचन साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज के तत्वावधान में जजेज कॉलोनी में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. बालकृष्ण पांडेय, डॉ. ऊषा मिश्रा एवं डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय की मौजूदगी में किया गया।

इसे भी पढ़ें- Samajwadi Party: सपाइयों ने मनाई समाजवादी चिंतक डॉ. लोहिया की जयंती

इस दौरान साथ ही जौनपुर की रचनाकार डॉ. ऐश्वर्या सिन्हा की पुस्तक “चाहे कृष्ण कहो या राम” तथा चित्रकूट के लेखक सतीश बब्बा की कहानी संग्रह ‘अंतिम मुलाकात’ का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर कथाकार प्रेम कुमार को उनकी लोकार्पित कृति समय की लाठी के लिए शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।

इस मौके पर साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न ‘ ने कहा कि कहानी लेखन के क्षेत्र में प्रेम कुमार जनपद का गौरव बढ़ाकर मुंशी प्रेमचंद की विरासत को संभालने का काम कर रहे हैं। वरिष्ठ गीतकार डॉ. श्याम शंकर शुक्ल श्याम ने कहा कि प्रेम कुमार की कहानियों में प्रेमचंद की झलक देखने को मिलती हैं ।

 

इसे भी पढ़ें- Shapath Grahan: जूबाए पुरातन का शपथ ग्रहण समारोह 24 मार्च को

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?