
-
थाना देल्हूपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने का दिया निर्देश
प्रतापगढ़। Pratapgarh Police: थाना देल्हूपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम शिव सहाय अवस्थी एवं एसपी दीपक भूकर ने जनसमस्याएं सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचे और भूमि विवाद, अवैध कब्जा सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
डीएम व एसपी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
थाना समाधान दिवस के उपरांत डीएम व एसपी ने थाना देल्हूपुर कार्यालय व परिसर का संयुक्त निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Cricket Tournament: प्लेयर ऑफ द मैच बने ऋतिक, लहराया बेल्हा का परचम









Users Today : 9

