
-
तीन अन्य सड़कों की स्वीकृति मिलने से हर्ष
प्रतापगढ़। Pratapgarh News: नगर पंचायत गड़वारा अंतर्गत डंगरी वार्ड में “डंगरी शिव मंदिर से भदौसी संपर्क मार्ग” लंबाई – 900 मीटर का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य उपस्थित रहे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अन्तू राजाराम वैश्य ने की। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ निर्माण उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
इसे भी पढ़ें- Result Day: परीक्षा में स्थान नहीं, लक्ष्य तय करना है सफलता की कुंजी- रमेश
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जिन मार्गों की स्थिति लंबे समय से खराब थी, उन्हें चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से सुधार एवं निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और इसके लिए सड़कें सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष अन्तू राजाराम वैश्य ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रस्ताव पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पूर्व में स्वीकृत 18 सड़कों के अतिरिक्त तीन और महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों डडवा गांव से गायत्री मंदिर, बेहड़ा से रैबी-रजानीपुर तथा कल्याणपुर से आशापुर मिश्रान को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि इन मार्गों की स्वीकृति क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास का प्रमाण है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नवीन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शिव विलास उमर वैश्य,सभासदगण अविनाश सरोज, विवेक त्रिपाठी, देवव्रत सिंह, बृजेश सिंह, सुधीर वर्मा, शिवम पांडेय, राजकुमार पांडेय, नंदलाल सरोज, हरिकेश मौर्य, गुड्डू विश्वकर्मा, अजय सरोज, ओमप्रकाश जायसवाल, हरिश्चंद्र सोनकर, महेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष गौरी शंकर मिश्रा, सुधीर मोदी, कृष्ण भगवान मिश्र, मण्डल मंत्री सत्यप्रकाश मिश्र, अंजनी पांडेय, मण्डल उपाध्यक्ष राहुल वैश्य, मनोज श्रीवास्तव सहित आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- BJP Foundation Day: भाजपा अपनी रीतियों, नीतियों पर चलते हुए तय कर रही विकास की यात्रा- कौशलेंद्र सिंह पटेल






Users Today : 51

