
राष्ट्र सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है- ओम प्रकाश
प्रतापगढ़। Pratapgarh News: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का एक बैठक केशव कुंज संघ कार्यालय पर हुई। इस मौके पर परिषद के समस्त सदस्य गण मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, काशी प्रांत के अध्यक्ष रेवती रमण त्रिपाठी व महासचिव सुदीप मिश्र की मौजूदगी में सर्वसम्मति जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: डंगरी शिव मंदिर से भदौसी संपर्क मार्ग का भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ निर्माण कार्य
जिला कार्यकारिणी में सूबेदार मेजर संतोष मिश्र को अध्यक्ष, सूबेदार विनोद मिश्रा को महासचिव, सूबेदार मेजर किशोर कुमार पांडेय, कैप्टन प्रमोद पांडेय, सूबेदार राम सिंह पनियारी को उपाध्यक्ष, नायक सूबेदार आर ए सिंह को सचिव, नायक सूबेदार संतोष सिंह को कोषाध्यक्ष एवं सूबेदार केएन त्रिपाठी को सह कोषाध्यक्ष नामित किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि, राष्ट्र सेवा ही हमारा सर्वोपरि सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सेवानिवृत हुए सैनिकों थल, जल और वायु तीनों सेनाओ के सैनिकों का एक संगठन है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा लगाने के साथ-साथ समाज में चलने वाले विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में अपने संगठन खड़े करके और राष्ट्र सेवा के व्यक्ति की पाठ पढ़ाता है और जन सेवा का संदेश देते हुए सम्पूर्ण समाज को जोड़कर चलने का कार्य करता है।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: 25 साल बाद बदलेगी गौरबारी की सड़कों की दशा, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ काम






Users Today : 78

