
-
हनुमान मंदिर चिलबिला पर मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव
-
सुंदरकांड पाठ, भजन, कीर्तन व मंगल गीत के साथ भक्तों ने चढ़ाया पताका ध्वज
प्रतापगढ़। Hanuman Jayanti: हनुमान मंदिर चिलबिला में हनुमान भक्तों ने प्रभु श्री राम लला के अनंत भक्त संकट मोचन हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से व केक काटकर मनाया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी थी।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला कार्यकारिणी गठित, इन्हें बनाया गया अध्यक्ष
भक्तों ने हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का पाठ कर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर विशाल भंडारे की भी व्यवस्था रही। मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर मंदिर पर विविध आयोजन के साथ भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। पूरे मंदिर परिसर की फूलमालाओं से सजावट की गई थी।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल, सुरेश अग्रवाल, विवेक उमरवैश्य, सोनू महाराज, शनि महाराज, सूरज उमरवैश्य, संतोष कुमार, देवानंद, छेदीलाल, बजरंग लाल, आशीष कुमार, अश्वनी कुमार, आदर्श कुमार, सुरेश माली, विवेक कुमार, राकेश कुमार, अमन गुप्ता, सिद्धार्थ, मनीष, छोटे लाल, राम अवतार आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Result Day: परीक्षा में स्थान नहीं, लक्ष्य तय करना है सफलता की कुंजी- रमेश






Users Today : 76

